भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य बंदायूं के नेकपुर में स्थित रेलवे अंडरपास का उद्घाटन करने आई थी। जब वहां उनसे एक मीडिया कर्मी ने सवाल पूछा कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाई है। उस पर आपकी क्या राय है? इस सवाल को सुनकर वह मीडिया कर्मी पर उखड़ गईं। और उन्होंने दो टूक कहने लगी कि अब आपको पिता पुत्री के सवालों से बाहर उठकर सवाल करने चाहिए।
आपको बता दें कि बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य अपने संसदीय क्षेत्र में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। वहां संघमित्रा मौर्य को पत्रकारों पर बुरी तरह गुस्सा आ गया और उन्होंने पत्रकारों पर ही अपनी भड़ास निकाल दी।
भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य कहा कि मैं पिता पुत्री के इन सवालों से पिछले ढाई महीनों से पक गई हुए। मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं। भाजपा के लिए कार्य करती हूं। भाजपा की सांसद हूं। हमेशा भाजपा को जिताने के लिए भरसक प्रयास लगती हूं। इसलिए आपने गुजारिश है कि जो कार्यक्रम हो उसी के हिसाब से सवाल पूछे जाएं तो अच्छा रहेगा। इसके बाद वह सवालों के जवाब देने से बचती हुई निकल गईं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को छोड़कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब सपा को भी अलविदा कह दिया है। उन्होंने 13 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पार्टी पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
उन्होंने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, जब अखिलेश यादव की ओर से इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने सपा से सारे नाते तोड़ कर 22 फरवरी को अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि वो इंडिया गठबंधन के साथ रहेंगे।
सपा ने बदायूं से शिवपाल यादव को अपना लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया है। इसके बाद संघमित्रा के सामने नई चुनौती आ गई है। अब भाजपा को शिवपाल यादव के सामने अधिक मजबूत प्रत्याशी तलाशना होगा।वहीं, ये डॉ. संघमित्रा के लिए यह चुनौती है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…