Aligarh: उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव गौमत में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मजार का अवैध निर्माण कराया गया था। जिस पर ग्रामीणों व हिंदूवादी लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करने के साथ प्रशासन में शिकायत की थी। लेकिन शिकायत को कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा था। जब इस मामले को खबर इंडिया ने प्रमुखता से पब्लिश किया तो जिला प्रशासन हरकत में आ गया और खबर पब्लिश होने के महज 4 घंटे के अंदर ही मजार के अवैध निर्माण को हटा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गौमत निवासी करूआ खान व रमजानी खान पुत्र सकूर खान ने करीब पंद्रह दिन पहले आम रास्ते पर कब्जा करके उस पर रात्रि में अवैध रूप से मजार का निर्माण करा दिया। इस बात की जानकारी गांव के ही धर्म जागरण के जिला संयोजक मौनू कौशिक को हुई तो उन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर अवैध मजार के निर्माण का विरोध किया और एसडीएम खैर से अवैध मजार को हटाने के लिए लिखित शिकायत की थी।
Aligarh: एसडीएम संजीव ओझा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को जांच के लिए आदेशित किया था। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मजार को अवैध पाया। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल मजार को हटाने का आदेश दिया, लेकिन इसके बाद भी मजार को नहीं हटाया गया था। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और गांव में पंचायत करके आरोपियों का बहिष्कार करने की बात कही थी।
क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार ने खबर इंडिया से बात करते हुए बताया था, कि मजार अवैध रूप से निर्माण की गई है। रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है। साथ ही मजार को तत्काल हटाने का आदेश दे दिया गया है। वहीं एसडीएम संजीव ओझा ने खबर इंडिया से बात करते हुए बताया कि मजार को हटाने का आदेश दे दिया गया है। नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
वहीं हिंदू जागरण के जिला संयोजक मौनू कौशिक ने बताया था, कि गांव में बनाई गई अवैध मजार को एसडीएम के आदेश के बाद भी अभी तक हटाया नहीं गया। अगर मजार को जल्द ही नहीं हटाया गया तो हम ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही किसी प्रकार की अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Aligarh: मजार के अवैध निर्माण का मामला खबर इंडिया में प्रमुखता से पब्लिश हुआ, प्रशासन हरकत में आया और जिन लोगों द्वारा मजार का निर्माण कराया गया था। उन्होंने ही निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…