अपराध

Delhi News: दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश, दीवारों पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले ही माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। दिल्ली की दीवारों पर लिख दिया ‘खालिस्तान जिंदाबाद..’ सूचना के बाद ही पुलिस ने तुरंत दीवारों से हटा दिया। आपको बता दें, कि गुरूवार को सुबह दिल्ली के पश्चिम विहार समेत 10 इलाकों में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ के नारे लिखे मिले। पुलिस का कहना है, कि आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है।

SFJ पर पुलिस का गहराया शक

Delhi News: दिल्ली पुलिस की PRO सुमन नलवा ने बताया, कि भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) इस तरह की गतिविधियों के पीछे हो सकता है और यह खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है। इंटरनेट की कोई सीमा नहीं है। वे जब भी कुछ करते हैं, तो किसी और के नाम से करते हैं। यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जो उनकी मदद कर रहे हैं।

क्या है SFJ?

SFJ एक प्रतिबंधित संगठन है और गुरपतवंत सिंह पन्नू इसका सरगना है। पन्नू भारत का वांटेड आतंकवादी है। वह मूल रूप से पंजाब के खानकोट का रहने वाला है। वह अमेरिका में रहता है। जहां उसने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नाम से खालिस्तानी आतंकी संगठन बनाया है। SFJ का हेडक्वार्टर US में है। काफी समय पहले केंद्र सरकार इस संगठन को गैरकानूनी करार दे चुकी है।

Delhi News: पन्नू भारत में नेताओं को धमकाने के साथ लाल किला पर तिरंगा लगाने जैसे कई घोषणाओं को लेकर विवादों में रह चुका है। इसके अलावा पन्नू विदेशों में भारत को तोड़कर अलग देश खालिस्तान बनाने के लिए रेफरेंडम भी करवाता रहता है। पंजाब में वह सरकारी इमारतों पर खालिस्तानी नारे लिखवाकर भी धमकी देता रहता है। उसके खिलाफ NIA में केस दर्ज है।

ये भी पढ़ें..

Brijbhumi News: मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग से न जोड़ने का मंत्री पर लगाया आरोप, ग्रामीणों ने जताया रोष

Aligarh News: सांसद, विधायक को काले झंडे दिखाने वाले को भाजयुमो ने बनाया मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दिखाई नाराजगी

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 day ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 day ago

IPL 2024:कोलकाता ने मुंबई को 18 रनों से रौंदा, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

1 day ago

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago