अपराध

Sanjeev Jeeva Maheshwari: कोर्ट में संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, टेबल के नीचे छिप गए जज साहब पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Sanjeev Jeeva Maheshwari: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया और मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा माहेश्वरी की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को हमलावरों ने कोर्ट परिसर में अंजाम दिया है। इसके लिए वह बाकायदा वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचे थे।

जज साहब के साथ साथ वकीलों ने भी लिया टेबल का सहारा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात के बाद हर कोई सहम सा गया। SC-ST कोर्ट रूम में मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के दौरान जज के साथ ही वकीलों ने टेबल का सहारा लेकर खुद को सेफ किया। दहशत भरे माहौल के बीच सभी इधर-उधर भागने लगे, वहीं जज अपने रूम में चले गए।

इस मामले को लेकर लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके जीएन शुक्ला उर्फ चच्चू ने कहा कि लखनऊ के कोर्ट परिसर में जो घटना हुई, वह बहुत ही दुखद है। इतिहास में पहली बार लखनऊ कोर्ट में इस तरह की घटना घटित हुई है। जब पुलिस जानती थी कि वह कुख्यात अपराधी है तो उसकी सिक्योरिटी में ढील क्यों दी गई।

कभी मेडिकल कंपाउंडर था संजीव जीवा

गैंगस्टर संजीव जीवा कभी कंपाउंडर हुआ करता था। संजीव का पूरा नाम संजीव माहेश्वरी था। वो मूलरूप से वेस्टर्न यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वहीं से क्राइम की शुरुआत की थी। जहां संजीव कंपाउंडर था, उसी दवाखाना के मालिक का अपहरण कर लिया था। उसके बाद फिरौती मांगी थी।

इसके बाद संजीव किडनैपिंग किंग बन गया और माफिया मुख्तार अंसारी का खास बन गया। साल 2021 में संजीव जीवा की पत्नी पायल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को लेटर लिखकर आशंका जताई थी कि उसके पति की जान को खतरा है। पायल 2017 में RLD के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ी थी, जिसमें वो हार गई थी।

संजीवा जीवा के घर में कौन-कौन है?

माता कुंति, पत्नी पायल माहेश्वरी, भाई राजीव माहेश्वरी, बहन पूनम और सुमन, बेटे तुषार, हरिओम और वीरभद्र व बेटी आर्य

बीजेपी नेता की हत्या में सजा काट रहा संजीव जीवा

बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में संजीव जीवा नामजद आरोपी था। बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या में लखनऊ जेल में संजीव जीवा सजा काट रहा था।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Mumbai: लिव इन पार्टनर को मारा, टुकड़े किए कुकर में उबाला फिर कुत्तों को खिलाया तो कुछ टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में बहाया
Odisha Train Accident: ममता बनर्जी रेल हादसे पर बोली-“आपने पुलवामा तो देखा है न”

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

20 hours ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

20 hours ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago