अपराध

Up Hinsa: प्रयागराज में माहौल खराब करने की फिर हुई कोशिश,शरारती लोगों ने शिवलिंग पर रखा अंडा

Up Hinsa: गत शुक्रवार को यूपी में प्रयागराज,मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर से लेकर कई शहरों में साजिश के तहत पत्थरबाजी हो रही थी और अब यूपी की पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। पुलिस ने अब तक 230 से ज्यादा पत्थरबाजों के खिलाफ कार्यवाही करते उनको गिरफ्तार कर लिया है और अब दूसरे दिन भी शरारती लोग देश का और खासकर यूपी का माहोल बिगाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन भी कुछ शरारती लोगों ने माहोल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने शनिवार को शिवलिंग पर अंडा ही रख दिया।

 

 

Up Hinsa: मंदिर के पुजारी ने बताया कि शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रात में रखा गया है। मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजापाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। बाद में उस अंडे को हटा दिया गया और साथ ही कहा कि मंदिर में ताला बंद नहीं होता। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Up Hinsa: पोराणिक काल का मंदिर है ‘शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर’। शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने मंदिर के बारे में कहा किगंगा के तट पर स्थित इस मंदिर की प्रतिष्ठा भगवान राम ने अपने हाथों से की थी।’

कल शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा हुई थी और आज शानिवार 11 जून को यूपी में कई शहरों में योगी का बुलडोजर चल रहा है। सहारनपुर में योगी का बुलडोजर दो पत्थरबाजों अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल के घर पर चला हैं। इनके घर के अवैध निर्माण को बुलडोजर ने ढहा दिया।

इन दोनों उपद्रवियों पर आरोप है कि ये लोग नमाज के बाद सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। सीसीटीवी में दोनों पत्थरबाजी करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस के हाथ इन दोनों के खिलाफ साक्ष्य मिले थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया और उनकों गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि यूपी के शहर सहारनपुरदेवबंदमुरादाबाद और प्रयागराज में नमाज़ियों ने सड़कों पर आकर जमकर बवाल काटा। यहाँ तक कि प्रयागराज में पुलिस को निशाना बनाते हुए मुसलमानो की भीड़ ने खूब ईंटपत्थर चलाए। इसमें डीएम सहित कई पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद उपद्रवियों ने पीएसी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद हालात क़ाबूू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान एक पत्रकार को भी चोटें आई थी।

आप को बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और दिल्ली बीजेपा मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इस्लामिक देशों ने जिस तरह से इस विवादित बयान पर कड़ा रूख अख्तिहार किया है। इस कड़े रूख के कारण ही भाजपा ने नुपूर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और भाजपा नेता नवीन जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया था। सवाल ये ही उठ रहा है कि जब नुपुर पर कार्यवाही हो चुकी है फिर भी साजिश के तहत कौन लोग या संगठन हैं जो देश का मोहौल खराब कर रहे हैं? उनको पहचानने की जरूरत है।

Nupur Sharma Vivad: पैगंबर मोहम्मद विवाद पर शफिकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ‘मजबूरी में करते है पत्थरबाजी’
UP police in Action: कल हुई पत्थरबाजी के बाद अब तक 230 आरोपी गिरफ्तार

 

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

5 hours ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

5 hours ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 hours ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

1 day ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago