संस्कृति

Ganesh Chaturthi: मुंबई में सबसे अमीर गणपति का कराया 360 करोड़ का इंसोरेंस पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Ganesh Chaturthi: विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल है। सबसे पहले पूजे जाने वाले श्री गणेश के पधारने से पहले गलियों से लेकर मंदिरों तक पंडाल सज रहे हैं। आज 19 सितंबर को घर-घर में गणपति बप्पा विराजमान होंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे महाराष्ट्र में तैयारियां जोरों पर है। मुंबई के मशहूर लाल बाग के राजा की झलक देखने के लिए हर कोई आतुर रहता है।।

Ganesh Chaturthi: लेकिन उनके अलावा भी एक गणेश ऐसे हैं, जिनकी चर्चा महाराष्ट्र में नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। मुंबई के सबसे अमीर गणपति की स्थापना सारस्वत ब्राह्मण (GSB) मंडल ने की है। यहां 15 फिट की गणेश भगवान की मूर्ति को 66 किलो सोने के आभूषणों और 295 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है।

हर दिन 50 हजार भक्त खाएंगे खाना

Ganesh Chaturthi: जीएसबी सेवा मंडल के महा गणपति का 360.40 करोड़ रुपये का बीमा भी किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए हाई-डेंसिटी कैमरे लगाए गए हैं। जीएसबी गणेश मंडल मुंबई के किंग्स सर्कल क्षेत्र में स्थित है और आम लोग और मशहूर हस्तियां यहां आती हैं। जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का यह 69वां वर्ष है। यहां हर दिन 50 हजार भक्त खाना खाएंगे और 2 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आएगी।

Ganesh Chaturthi: कैसे बांटा गया बीमा कवर?

1. 38.47 करोड़- सोना,चांदी और आभूषण
2. 2 करोड़: फर्नीचर,कंप्यूटर,सीसीटीवी कैमरे, क्यूआर स्कैनर, बर्तन
3. 30 करोड़: पंडाल, स्टेडियम, श्रद्धालु
4. 289.50 करोड़: GSB सेवा मंडल के स्वयंसेवक, आचार्य, खानसामा, गाड़ी, चप्पल स्टॉल के श्रमिक, सुरक्षा गार्ड आदि के लिए व्यक्तिगत एक्सीडेंट बीमा कवर
5. 43 लाख: आयोजन स्थल पर मानक अग्नि एवं विशेष जोखिम नीति

GSB सेवा मंडल के सदस्यों का मानना है कि बीमा कवर लेने से ना सिर्फ गणेश जी की मूर्ति और उनके गहने सुरक्षित रहते हैं बल्कि उनके सेवा में जुटे सभी भक्तजन भी सुरक्षित रहते हैं।

राम मंदिर द्वार निर्माण में भी किया है दान

Ganesh Chaturthi: जीएसबी सेवा मंडल के चेयरमैन विजय कामत ने बताया है कि, ”हमारे गणेश मंडल का 360.40 करोड़ रुपये का बीमा किया गया है। 360 करोड़ रुपये में से, 38.47 करोड़ रुपये एक सर्व-जोखिम बीमा पॉलिसी है जो सोने और चांदी के लेखों और आभूषणों के लिए विभिन्न प्रकार के जोखिमों को कवर करती है। 02 करोड़ रुपये मानक आग और भूकंप जोखिम सहित विशेष जोखिम नीति है। आपको बता दें कि इस मंडल ने राम मंदिर द्वार निर्माण में 48 ग्राम सोना और 167 किलो चांदी मंदिर द्वार के  लिए दान किया है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

AIADMK-BJP: तमिलनाडु में बीजेपी से अलग हुई AIADMK, गठबंधन टूटने की ये बड़ी वजह पढ़िए पूरी रिपोर्ट
New Parliament: नेहरू से वाजपेयी तक और पत्रकारों से कर्मचारियों तक, पुरानी संसद में कार्यवाही का अंतिम दिन पीएम मोदी ने किया याद

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago