Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है, जिन्होंने फाइटर मूवी में रोल अदा कर इंडस्ट्री में फिर कमबैक किया। वहीं पिछले महीने ऋतिक रोशन की फाइटर सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी है, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और 90s के फेमस अभिनेता अनिल कपूर भी है, जो रणबीर कपूर की एनीमल मूवी में कपूर के पिता के रोल में दिखाई दिए थे।
Hrithik Roshan: पठान जैसी ब्लोकबस्टर मूवी बना चुके सिदार्थ आनंद ने फाइटर का निर्देशन किया है। वहीं ऋतिक रोशन की ये बिग बजट वाली मूवी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कमाल नहीं कर पाई, ठीक जैसे बादशाह ( शाहरूख खान ) की पठान ने किया था। हालांकि एक जगह फाइटर ने पठान को बुरी तरह से पीछे छोड़ा है और ये जगह IMDB है। पिछले साल शाहरूख खान की पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। लेकिन बात करे IMDB तो पठान कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
Hrithik Roshan: IMDB पर पठान को 10 में से 5.9 रेटिंग मिली थी। वहीं बात करे ऋतिक रोशन की फाइटर की जिसका कुल बजट करीब 250 करोड़ रुरये था, लेकिन बहुत मुश्किल से ये मूवी 300 करोड़ के ऊपर कमाई कर पाई है।
हालांकि IMDB पर ऋतिक रोशन की फाइटर ने शाहरूख खान की पठान को पछाड़ दिया है। IMDB पर फाइटर की रेटिंग की बात करे तो मूवी को 10 मेें से 7.4 रेटिंग मिली हुई है। दुनियाभर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर का कलेक्शन 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं भारत में फाइटर ने 231 करोड़ की कमाई की और अब मूवी का कलेक्शन गिरता जा रहा है।
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 59वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…