मनोरंजन

Karan-Drisha Marriage: सात फेरों में बंधे कपल, खुशी में धर्मेंद्र ने किया जमकर डांस पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Karan-Drisha Marriage: बधाई हो जी…! वो पल आखिर आ गया है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल ने कल ( 18 जून 2023 ) अपनी लेडी लव दृशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण अपनी दुल्हनिया को लेने जोरों-शोरों से घोड़ी पर बारात लेकर निकले थे। करण और द्रिशा की शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं। करण और दृशा सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।

करण देओल और दृशा सात वचनों में बंधे

करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनके सात फेरे लेने के बाद एक्टर की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कपल दूल्हा-दुल्हन  शादी के जोड़े में बेहद ही प्यारे  लग रहे है। जहां दृशा को लाल जोड़े में देखा जा सकता है, वहीं करण क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में जंच रहे हैं।

पोते की बारात में दादा धर्मेंद्र ने जमाई महफिल!

अपने जमाने के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र पोते करण देओल की शादी में काफी खुश दिखे हैं। उन्होंने भी बारात में शिरकत कर इसकी रौनक ही बढ़ा दी है। उन्हें इस दौरान ब्राउन सूट और सिर पर पगड़ी बांधे हैंडसम हंक के जैसे देखा जा सकता है। उन्हें देख आपको उनके पुराने दिन याद आ जाएंगे। वह पोते की शादी में जमकर डांस करते नजर आएं धर्मेंद्र ने जमकर भांगड़ा किया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन है दृशा आचार्य?

जाने-माने फिल्ममेकर रहे बिमल रॉय की परपोती (बिमल रॉय की बेटी रिंकू भट्टाचार्य व बासु भट्टाचार्य की पोती) है। वहीं दृशा के पिता सुमित आचार्य और उनकी मां चीमू आचार्य दुबई में रहते हैं। दृशा अपनी मां की ही एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर नैशनल प्रोग्राम मैनेजर का काम करती हैं।

बिमल रॉय और धर्मेंद्र हैं बेहद करीबी दोस्त

दृशा करण की फैमिली फ्रेंड हैं और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। फिल्ममेकर बिमल रॉय और धर्मेंद्र के बीच बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं और बिमल रॉय ने धर्मेंद्र के संघर्ष के दिनों में काफी मदद भी की थी। धर्मेंद्र ने बिमल रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बंदिनी’ में भी अहम किरदार निभाया था।

धीरे-धीरे उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने शादी करके एक-दूसरे का साथ चुन लिया है। बेटे करण देओल की शादी में मम्मी पूजा देओल ने लूटी महफिल। पापा सनी देओल और मम्मी पूजा देओल भी गजब ढा रहे थे। ग्रीन कलर के लहंगे में सनी देओल की पत्नी और करण की मम्मी पूजा बेहद हसीन लग रही थीं। वह दशकों बाद यूं सामने नजर आईं।

बहू को घर लाने की खुशी में दमक रहे थे सनी देओल। सनी देओल ने भी पत्नी पूजा से ट्विनिंग करते हुए ग्रीन कलर के कपड़े पहने थे।बेटे को ब्याहने और बहू को लाने निकले सनी देओल के चेहरे की खुशी साफ दिख रही थी।

करण देओल की शादी में नहीं दिखीं हेमा मालिनी

सोशल मीडिया पर करण देओल की बारात और मंडप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी दादी हेमा मालिनी और बुआ ईशा और अहाना गायब दिखीं। माना जाता है कि भाजपा सांसद और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी धर्मेन्द्र की पहली पत्नी के परिवार से सम्मानजनक दूरी बनाकर रखती हैं। समय समय पर ऐसी खबरें बनती रही हैं कि धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां एक-दूसरे के परिवार से दूर ही रहती हैं।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

यूनिफॉर्म सिविल कोड: ‘समान नागरिक संहिता’ पर बोले उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी, “ड्राफ्ट की तैयारी लगभग पूरी, जल्द बन जाएगा कानून”
Adipurush: नेपाल ने फिल्म पर जताया गुस्सा, कहा- डायलॉग्स हटाओ वरना नहीं चलने देंगे फिल्म पढ़िए पूरी रिपोर्ट

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

9 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

9 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago