Sara Ali Khan: केवल दो फिल्म करने के बाद से ही सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग मेें व्यस्त हैं। इस बीच सारा अली खान ने एक्टिंग केे अलावा राजनीति में भी आने की अपनी इच्छा जाहिर की है। ये जानकर उनके फैंस भी हैरान हैं। हाल ही में एक मीडिया इवेंट में पहुंची सारा अली खान ने शिक्षा के विषय पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के समय में अच्छी शिक्षा पाना कितना जरूरी है। इसके बाद अपनी शिक्षा पर बात करते हुए सारा ने बताया कि उन्होंने हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ले रखी है।
सारा की दो फिल्में ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। ‘मर्डर मुबारक’ के प्रमोशन के दौरान में सारा ने कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी से बात की। अनुभव ने उनसे ट्रू और फॉल्स का सवाल पूछा। उन्होंने कहा, ‘आगे चलकर सारा अली खान राजनीति में शामिल होना चाहती हैं।’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, वह जा सकती है।’
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है कि सारा अली खान ने राजनीति में जाने की इच्छा जताई हो। 2019 में उन्होंने एचटी कैफे के साथ बातचीत में कहा था कि उन्होंने इतिहास और राजनीति विज्ञान में पढ़ाई की है। इसलिए, वो बाद में राजनीति में करियर बनाना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि ये उनका कोई बैकअप प्लान नहीं है। वो नहीं जा रही हैं। अगर लोग उन्हें बॉलीवुड में रहने का मौका देंगे तो वो यहीं रहेंगी।
वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। कमेंट में एक यूजर ने लिखा, ‘कोई भी फील्ड नहीं छोड़ेंगे ये लोग। एक यूजर ने कहा, ‘वह अपनी नानी रुखसाना सुल्तान के रास्ते पर चलती दिखती हैं। वह संजय गांधी की करीबी थीं। एक ने कहा, ‘वह अच्छा बोल लेती हैं जो कि राजनीति में उन्हें मदद करेगा। उन्हें पता है कि मार्केट में किस तरह खुद को बहुत अच्छे तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। एक ने लिखा, ‘अगर कंगना या हेमा मालिनी बन सकती हैं तो कोई भी बन सकता है।
Written By: Poline Barnard
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…