देश

Ashwani Choubey: केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, कहा- नेहरू-इंदिरा भ्रष्टाचार नरेंद्र मोदी…

Ashwani Choubey: राजस्थान दौरे पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे धौलपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है.

Ashwani Choubey: कांग्रेस आपातकाल, नरेंद्र मोदी अमृत काल

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 75 साल के इतिहास में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया था। कांग्रेस का मतलब आपातकाल है, वहीं नरेंद्र मोदी का मतलब अमृत काल है। उन्होंने कहा, मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी परिवारवाद के पोषक हैं। इमरजेंसी के समय इन्हीं के नेतृत्व में संविधान को बदला गया था। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया है।

भारतीय जनता का भरोसा पीएम मोदी पर

Ashwani Choubey: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने लोकतंत्र का सजग प्रहरी होने के नाते उसकी रक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति और प्रगति दोनों पर ध्यान दिया है। उन्हें देश की संस्कृति और भविष्य की चिंता है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो काम 75 साल में पूरे नहीं किए गए, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महज 9 सालों में पूरे कर दिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। विश्व के पटल पर भारत देश का नाम रोशन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है।

जनधन योजना से लेकर प्रत्येक योजना केंद्र सरकार की धरातल पर लागू हुई है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोगों को बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, किसानों के हित को देखते हुए भारत सरकार प्रति वर्ष छह हजार रुपये सालाना दे रही है। उन्होंने कहा, साल 2013 से पहले की सरकारों में आमजन एवं किसानों के पास पूरा पैसा नहीं पहुंच पाता था। लेकिन मोदी की सरकार में सीधा पैसा लोगों को ट्रांसफर किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। बारह करोड़ लोगों को देश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से जोड़ा गया। स्वच्छ मिशन अभियान के अंतर्गत 10 करोड़ लोगों को शौचालय बनवा कर बड़ी राहत दी है। पीएम मोदी की सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी कही जाती है। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश में सेवा भाव के साथ काम करता है और देश के सजग प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 75 साल के इतिहास में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया था।

केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया

Ashwani Choubey: उन्होंने कहा पीएम मोदी ने 2047 तक स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत की कल्पना की है। उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा कि पलटू राम और उलटू राम को कामयाबी नहीं मिल सकती है। विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है। वर्ष 2024 में देश के विकास और सम्मान के लिए जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को मिलेगा।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

India Vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में नहीं हुआ चयन अभिमन्यु का छलका दर्द,सिलेक्टर्स की सराफराज को नसीहत
NDMC: दिल्ली से मिटा मुगल बादशाह का नाम, औरंगजेब लेन का नाम बदलकर हुआ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

13 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

13 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

2 days ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago