अंतर्राष्ट्रीय

Aliens News: इस शहर पर कौन करना चाहता हैं कब्जा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Aliens News: मानव इतिहास की सबसे बड़ी पहेलियों में से एक ये है कि क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं? क्या पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन मौजूद है? इन सवालों का जवाब पिछले कई दशकों से ढूंढा जा रहा है। दुनियाभर में एलियन को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं? दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इसको लेकर कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।

हालांकि अक्सर लोग एलियन और यूएफओ देखने का दावा करते हैं। कई बार लोगों ने यहां तक दावा किया है कि एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया था। एलियंस होने के सोशल मीडिया पर कई सबूत देखने को मिलते हैं। कई बार यूएफओ को देखा जाता है, तो कभी एलियन को देखने की बात की जाती है। लेकिन इन सबूतों को शक के आधार रिजेक्ट कर दिया जाता है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

वीडियो में दिखा कुछ ऐसा कि लोगों की हो गई बत्ती गुल

Aliens News: बताया जा रहा है कि लॉस वेगास में पिछले कुछ दिनों से एलियंस से जुडी गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि शायद एलियंस यहां कब्जा जमाना चाहते हैं। हाल ही लॉस वेगस में रहने वाले एक परिवार ने दावा किया कि उन्होंने आसमान में यूएफओ देखा। इसका वीडियो बनाकर शेयर भी किया गया। पिछले महीने में ये दूसरी बार है कि लोगों को यहां यूएफओ अजर आया। इस वीडियो को 21 जून को रात के साढ़े दस बजे कैप्चर किया गया। जिस शख्स ने इसे रिकॉर्ड किया, उसका दावा है कि आसमान में करीब बीस मिनट तक ये यूएफओ घूम रहा था।

इसके बाद एक अन्य शख्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ तस्वीर शेयर की। यानी एक ही महीने के अंदर दो बार लॉस वेगस में यूएफओ देखा गया।कुछ समय पहले इसी जगह पर एलियंस देखे जाने का दावा किया गया था। एक परिवार ने कहा था कि उन्होंने अपने घर के गार्डन में 10 फीट की एक आकृति देखी थी, जो सौ प्रतिशत इंसान नहीं थी। इसे उन्होंने एलियन बताया था। हालांकि, अब यूएफओ के दावे को कई लोग रिजेक्ट कर रहे हैं। वायरल वीडियो देखने के बाद कई ने लिखा कि ये आसमान में चमकता वीनस है। वहीं एक ने लिखा कि ये कोई यूएफओ नहीं है। किसी उल्कापिंड के गिरने को उन्होंने यूएफओ समझ लिया होगा।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन आसमान में अभी तक देखे गए सैकड़ों अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की जांच करने में लगा है। अमेरिका पर सालों से एलियन के रहस्य को छिपाने के आरोप लगते आ रहे हैं। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का भी कहना है कि ब्रह्मांड में किसी और ग्रह पर जीवन हो सकता है। साल 1906 को एस्ट्रोनॉमर पर्सिवल लोवेल ने प्लैनेट एक्स की खोज करनी शुरू की थी। यह उनकी कल्पना मात्र थी। क्योंकि उन्हें नेपच्यून और यूरेनस की कक्षाओं में कुछ गड़बड़ी दिखी थी।  इसलिए वो मानते थे कि नेपच्यून के आगे भी कोई ग्रह है। जिसका नाम उन्होंने प्लैनेट एक्स दिया था। हालांकि उनकी कल्पना 1930 में प्लूटो की खोज से सच हुई।

एलियन के अस्तित्व पर क्यों  छुपाए गए राज?

Aliens News: कुछ महीने पहले एक कार्यक्रम में नासा के प्रमुख बिल नेल्सन से सवाल पूछा गया था कि क्या आपको यकीन है कि एलियन का अस्तित्व है? उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा था हां। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हमारी आकाश गंगा के अलावा अरबों आकाश गंगा हैं। अगर अरबों नहीं भी हों तो करोड़ो आकाशगंगा हैं। इसके साथ ही करोड़ों सूर्य भी हैं। अगर इतना बड़ा ब्रह्मांड है तो संभावना इसकी भी है कि कहीं धरती जैसे ही हालात हों। इसलिए वहां पर जीवन की संभावना हो सकती है।

बता दें लाॅकडाउन के दौरान कई अमेरिका के सेवानिवृत अधिकारियों ने अपने देश पर हैरान करने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका के पास एलियंस से जुड़े कई राज हैं, जो लोगों से छिपाकर रखा गया है। एलियंस के बारे में अमेरिका बहुत कुछ जानता है। कुछ अधिकारियों का दावा है कि एलियंस से अमेरिका संपर्क कर चुका है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

NDMC: दिल्ली से मिटा मुगल बादशाह का नाम, औरंगजेब लेन का नाम बदलकर हुआ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
BCCI: चीफ सेलेक्टर्स नहीं बनेंगे सहवाग, अब इस खिलाड़ी की लग सकती है लाॅटरी

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

14 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

15 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago