देश

Bihar News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में भीड़ क्यों हुई बेकाबू? हमले में एक पुलिसकर्मी घायल

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में 17 जनवरी को जमकर हंगामा और बवाल हुआ। यहां भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक उद्घाटन कार्यक्रम में आईं थीं। उनको देखने के लिए लोग इतने बेकाबू हो गए कि सुरक्षा व्यवस्था को ही खतरा पैदा हो गया।

Bihar News: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक ओर जहां पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, तो दूसरी तरफ लोगों ने भी पत्थरबाजी कर दी। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ नेताओं ने इस हंगामे को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी।

कैसे जमा हुई भीड़?

Bihar News: अक्षरा सिंह दाउद नगर में उद्गाटन कार्यक्रम में आने वाली हैं, ये खबर लोगों के बीच तेजी से फैल गई थी। अक्षरा कार्यक्रम में काफी देरी से पहुंचीं। तब तक वहां इतने लोग जमा हो चुके थे कि पुलिस के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। अक्षरा को देखते ही लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोग उनकी झलक पाने को टूट पड़े।

इवेंट में पहुंचकर अक्षरा ने कुछ भोजपुरी गाने गाए। चाहने वालों से बातचीत की। उन्होंने इवेंट में अपनी आवाज का जादू चलाना शुरू ही किया था कि इतने में लोगों ने बवाल काट दिया।

अक्षरा सिंह पर फैंस ने क्यों किया हमला?

Bihar News: आलम यह हुआ कि भीड़ू बेकाबू हो गई। लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। चोट लगने से वो बिलविला हो उठे। इसी दौरान धक्का मुक्की में कुछ ज्यादा चोट खाए लोगो ने अक्षरा सिंह पर हमला बोल दिया। उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा सिंह को सुरक्षित बचा लिया गया। जिससे उन्हें कोई चोट नही लगी।

वहीं, अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी के भी चोट लग गई। उसका सिर में चोट लगी थी। दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। पुलिसकर्मी खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अफरा तफरी के माहौल को संभाल लिया था।

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Bihar News: ये सब देख पुलिस को अहसास हो गया कि भीड़ अब रुकने वाली नहीं है। पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पूरे इलाके में लोग यहां-वहां भागने लगे। भीड़ के तितर-बितर होने के बाद सड़क के एक कोने से पुलिस पर पथराव होने लग गया। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थर फेंके गए। अचानक हुए इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस घटना को लेकर दाउदनगर के SDPO ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षरा सिंह देर आने की वजह से ये बवाल हुआ है। इस बवाल में एक सिपाही को चोट लग गई है। फ़िलहाल अभी तक FIR में नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट को दर्ज की जायेगी। इसके बाद इसकी जांच भी की जाएगी और अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे रोचक मुकाबले में दूसरे सुपर ओवर में हराकर, सीरीज पर 3-0 किया कब्जा
Ayodhya Ram Mandir: सीएम केजरीवाल बोले फाइनल निमंत्रण नहीं मिला, 22 जनवरी के बाद सपरिवार जाऊंगा अयोध्या

 

 

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

2 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago