देश

Bihar Politics: बिहार की सियासी गर्माहट पहुंची दिल्ली, नीतीश कुमार की NDA में हो सकती है वापसी

Bihar Politics: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान को भी दिल्ली बुलाया है।

Bihar Politics: पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद चिराग पासवान दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान रविवार शाम साढ़े पांच बजे एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह से अहम बातचीत करेंगे।

क्या बोले लोक जनशक्ति पार्टी?

Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि, “मौजूदा परिस्थिति में भी बिहार में NDA इतना मजबूत है कि वह 40 की 40 सीटें जीत सकते हैं। मुझे नहीं पता कि नीतीश कुमार NDA का हिस्सा बनते हैं या INDIA गठबंधन में ही रहते हैं। एक बार स्थिति पूरी स्पष्ट हो जाए, उसके बाद ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपना रुख तय करेगी।

चिराग ने बोले अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण

Bihar Politics: इससे पहले चिराग पासवान ने अपने आवास पर LJP (रामविलास) के नेताओं के साथ बैठक की। चिराग ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। इधर, बिहार भाजपा के शीर्ष नेता पहले से ही दिल्ली में हैं।

गुरुवार की रात को गृह मंत्री अमित शाह से बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं ने बैठक की थी। यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली थी। इस बैठक में बिहार के बड़े नेता विनोद तावड़े भी मौजूद रहे थे। हालांकि बैठक से निकलने के बाद नेताओं ने पूछा तो उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सामान्य बैठक हुई है।

वैसे राजनीति में कभी भी कुछ हो सकता है, लेकिन जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के एनडीए में आगमन का स्वागत किया है। ऐसे में मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहज हो सकते हैं पर चिराग को कुछ मुश्किल हो सकती है, खासतौर पर सीट शेयरिंग को ले कर।

6 सीटिंग लोकसभा सीट पर दावा करने वाली लोजपा में एक हिस्सेदार तो उनके चाचा पशुपति पारस पहले से हैं। अब अगर दूसरे चाचा नीतीश कुमार आ गए तो राजनीति चिराग के लिए आसान नहीं होगी।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Shoaib Malik: तीन निकाह के बाद इस खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसे
ICC Awards 2023: टीम इंडिया का लहराया परचम, पाकिस्तान की लुटिया गोल

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago