ICC Awards 2023: टीम इंडिया का लहराया परचम, पाकिस्तान की लुटिया गोल

ICC Award 2023

ICC Awards 2023: आईसीसी की ओर से हर साल के पहले महीने में पिछले साल की एक टीम का ऐलान किया जाता है। इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीमें होती हैं। ताजुब इस बात का है कि इस बार भी कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी न तो आईसीसी अवार्ड्स में जगह बना पाया है ना ही आईसीसी टीम में शामिल हो सका है। खास बात यह है कि युगांडा और जिम्बाब्वे के प्लेयर्स भी ICC मेन्स T- 20 टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

ICC Awards 2024: पाकिस्तान की टीम जा रही गर्त की ओर…

ICC Awards 2024: भारत में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की पूरी तरह से कायापलट हो गई है, लेकिन परिणाम नहीं बदल रहे हैं। इस बीच आईसीसी ने तीन टीमों का ऐलान किया है, लेकिन एक में भी पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी नहीं है। इससे समझा जा सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस वक्त किस तरह से गर्त में जा चुका है।

आईसीसी ने किया 2023 अवॉर्ड का ऐलान

ICC Awards 2024: आईसीसी ने साल 2023 के लिए अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने गए। वहीं इंग्लिश क्रिकेटर नेट-साइवर ब्रंट ने महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड जीता है। वहीं,भारतीय टीम के दो बल्लेबाज इस अवार्ड को अपने नाम करने में सफल रहे है। एक विराट कोहली और दूसरे सूर्या कुमार यादव है। विराट कोहली को मेन्स ओडीआई क्रिकेटर चुना है, जबकि सूर्या कुमार यादव को मेन्स T- 20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए है।

ICC Awards 2024: आपको बता दें कि ICC ने सूर्या कुमार यादव को तो साल 2023 के लिए T- 20 टीम का कप्तान भी चुना है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ओडीआई का कप्तान चुना गया है।

ICC अवॉर्ड्स 2023 की लिस्ट-

1. वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर (राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी): नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
2. वूमेन्स T- 20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर:हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
3. वूमेन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर: चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)
4. इमर्जिंग वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: फोबो लिचफील्ड ऑस्ट्रेलिया)
5. वूमेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्वीनटोर एबेल (केन्या)
6. मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर: विराट कोहली (भारत)
7. मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी): पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
8. मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)
9. मेन्स T- 20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सूर्यकुमार यादव (भारत)
10. इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
11.मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बास डी लीडे (नीदरलैंड्स)
12.आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
13. ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: जिम्बाब्वे

ICC Mens T-20 Team 2023

फिल साल्ट, यशस्वी जायसवाल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), मार्क चैपमैन, सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी, मार्क अडायर, रवि बिश्नोई, रिचर्ड नगारवा।

ICC Mens Test Team 2023

उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रेविस हेड, रवींद्र जडेजा,
एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), आर. अश्विन, मिचेल स्टार्क, स्टुअर्ट ब्रॉड।

ICC Mens ODI Team 2023

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

ICC Women’s T- 20 Team 2023

चमारी अटापट्टू (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, एमेलिया केर, एलिसा पेरी,ऐश्ले गार्डनर, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेगन शूट।

ICC Women’s ODI Team 2023

फोबे लिचफील्ड, चमारी अटापट्टू (कप्तान), एलिसा पेरी, एमेलिया केर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, ऐश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, नादिन डी क्लार्क, ली ताहुहू, नाहिदा अख्तर।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Gyanvapi Maszid Case: ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पर भड़के ओवैसी बोले- ASI हिंदुत्व की कठपुतली…..
75वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य और सांस्कृतिक दिखी विरासत की झलक
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।