देश

Cow Hug Day: केंद्र सरकार ने लोगों से की अपील,14 फरवरी को मनाए ‘काउ हग डे’

Cow Hug Day: गाय की महिमा का सनातन धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। गाय को माँ की संज्ञा दी गई है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गाय को अपने जीवन में वो स्थान दिया है जो कि एक माँ का होता है। गाय को जीवन में सुख- समृद्धि का प्रतीक मान जाता है। गाय को कामधेनु का रूप माना गया है। इसलिए सनातन धर्म में ये भी कहा गया है कि पहली रोटी गाय के लिए ही बनाई जाए जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सके। 

केंद्र सरकार ने भी इस मर्म को समझा और उसके विभान एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने ‘वैलेंटाइन डे 14 फरवरी’ के दिन को काउ हग डेके रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार के विभाग ‘एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया’ की तरफ से लोगों से अपील की गई है। इस अपील के दौरान लोगों से कहा कि 14 फरवरी को आप को काउ हग डे’ के रूप में मनाना चाहिए।

Cow Hug Day: गाय की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना है मकसद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योग दिवस की तरह ही भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिएकाउ हग डेमनाने की पहल की है। विभाग का मानना है कि ऐसा करने से देश में गाय की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।

 

 

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने जारी किया नोटिस

Cow Hug Day: एनिमल वेलफेयर बोर्ड के नोटिस में कहा गया है कि सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुएकाउ हग डेके रूप में मना सकते हैं।

उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए कहा कि “हम सब जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गाय हमारे जीवन को बनाए रखने के साथ ही पशुधन तथा जैव विविधता का प्रतिनिधित्व भी करती है। माँ के समान पोषक प्रकृति और दूध देने की वजह से गायों को कामधेनु और गौमाता के नाम से जाना जाता है। अपील में आगे लिखा है कि पश्चिमीकरण के चलते हमने अपनी संस्कृति और वैदिक परंपराओं को भुला दिया है।”

AWBI (एनिमल वेलफेयर बोर्ड) की अपील में आगे बताया कि गाय के उपकारों के एवज में उसे गले लगाने से गायों के साथ हमारा भावनात्मक जुड़ाव होगा। इसलिए गाय से प्रेम रखने वाले लोगों को 14 फरवरी को ‘Cow Hug Day’  मनाना चाहिए। इस दिन को मनाते हुए हमें मानव जीवन पर गाय के उपकारों और गाय की महत्ता का स्मरण करना चाहिए। ताकि हमारा जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली बरक़रार रहे।”

COW HUG DAY: एक हग आपको तनाव से बचा सकता है

गाय को हग करने से होते है कई फाएदे… ये हम नहीं कह रहे है ये एक रिपोर्ट कह रही है। रिपोर्ट के मुताबिक,  विदेशी डॉक्टरों का कहना है कि गाय को गले लगाने का एहसास घर पर एक बच्चे को पालने के समान है। एक हग, हैप्पी हार्मोन ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन को ट्रिगर करता है, जो कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करता है, ये तनाव के स्तर, चिंता और अवसाद के सिम्पटम्स को घटाता है।

विदेशों (अमेरिका और यूरोप) में तो गाय से गले लगने के लिए लोग 200 डॉलर तक का भुगतान कर रहे हैं। उनको भी पता है कि गाय से गले लगने का कितना फाएदा है। इसलिए केंद्र सरकार भी 14 फरवरी को “Cow Hug Day” मनाने की लोगों से अपील कर रही है।

ये भी पढ़ें…

PM Modi In Rajya Sabha: भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी का भाषण, बोले- “कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल”
Delhi: अडानी स्टाॅक विवाद पर दिल्ली यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

New Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी जनरल मनोज पांडे की जगह चुने गए भारतीय सेना के प्रमुख,जानिए कौन है उपेंद्र द्विवेदी ?

 Army :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनते ही लंबित नियुक्तियों को हरी…

2 hours ago

World Cup 2024: बारिश के चलते श्रीलंका बनाम नेपाल मैच हुआ रद्द, श्रीलंका पर मडराया टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

World Cup: आईसीसी मेंस T-20 वर्ल्ड कप 2024 का 23वां मुकाबला आज श्रीलंका और नेपाल…

3 hours ago

World Cup 2024: T- 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने खोला जीत का खाता, कनाडा को 7 विकेट से हराकर चखा जीत का स्वाद

World Cup: आईसीसी मेंस T-20 वर्ल्ड कप 2024 का 22वां मुकाबला कल पाकिस्तान और कनाडा…

3 hours ago

World Cup 2024: T- 20 वर्ल्ड कप में कल ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया का होगा आमना सामना,जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

World Cup: आईसीसी T-20 वर्ल्ड कप 2024 का 24वां मुकाबला कल ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के…

19 hours ago

T-20 World Cup 2024: कल T-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और नेपाल का होगा आमना सामना, जाने पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े

World Cup: आईसीसी मेंस T-20 वर्ल्ड कप 2024 का 23वां मुकाबला कल श्रीलंका और नेपाल…

19 hours ago