Delhi: अडानी विवाद पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कई दिनों से आम आदमी पार्टी, बीआरएस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद अडानी विवाद से संबंधित जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद में भी विपक्ष अडानी मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेता लगातार अडानी मामले में मोदी सरकार को घरेने में लगे हुए है। अडानी मामले में लगातार मोदी सरकार से तीखे सवाल कर रहे है।
दिल्ली यूथ कांग्रेस: अडानी मामले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर विपक्ष लगातार सड़क से लेकर संसद तक अडानी को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। वहीं दिल्ली यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मोर्चा संभाल रही है। इसी क्रम में आज दिल्ली में अडानी स्टॉक विवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
#WATCH दिल्ली यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अडानी स्टॉक विवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/AAsDkphjpI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023
Delhi: गौरतलब है कि इससे पहले गत बुधवार (8 फरवरी) को राज्सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंडनवर्ग रिपोर्ट को आधार बनाकर अडानी और मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि “एक व्यक्ति जिसकी संपत्ति ढ़ाई साल में 13 गुना बढ़ गई। 2014 में 50,000 करोड़ की थी वह 2019 में एक लाख करोड़ की हो गई। अचानक ऐसा क्या जादू हुआ कि 12 लाख करोड़ बढ़ गई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट तो है ही जिसे बीजेपी नहीं मानती हैं।”