देश

Haryana: विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, अशोक तंवर बीजेपी में हुए शामिल

Haryana: हरियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। अशोक तंवर ने अपने समर्थकों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भाजपा ज्वाइन की है।

Haryana: अशोक तंवर ने 18 जनवरी को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अशोक तंवर ने गुरुवार को अपना इस्तीफा पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा था। वह AAP की ओर से राज्यसभा में नहीं भेजे जाने से नाराज थे। इसके अलावा, AAP के विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल होने से भी वह खुश नहीं थे। वह अप्रैल 2022 में AAP में शामिल हुए थे।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद क्या बोले तंवर?

Haryana: अशोक तंवर ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि PM मोदी जो भी गारंटी देते हैं उसे पूरा करते हैं चाहे वे किसी भी रूप में हो। आगे तंवर बोले कि, मैं पीएम मोदी द्वारा भारत को नंबर वन बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हूं।

मैं जितना हो सकेगा राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करूंगा। हम 2024 में 400 लोकसभा सीटें जीतने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के साथ एक टीम के रूप में काम करेंगे’।

अशोक तंवर ने इस्तीफे में क्या लिखा?

Haryana: अरविंद केजरीवाल के नाम जारी पत्र में तंवर ने लिखा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस के साथ आपके जुड़ाव को देखते हुए नैतिकता चुनाव समिति के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं दे रही है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और दूसरी सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा स्वीकार करें।

क्या बोले सीएम खट्टर ?

Haryana: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि, ‘ आज हरियाणा बीजेपी के लिए राज्य में अपने विस्तार का बड़ा दिन है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के वर्तमान नेता अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सीएम खट्टर ने बताया कि तंवर रिश्ते में मेरा भांजा हैं।

उनकी मां मेरे ही गांव की हैं। जब वह कांग्रेस में थे तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था, उस समय मुझे बहुत दुख हुआ था। वह कांग्रेस से तंग आकर बीजेपी में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन अप्रैल 2022 में बीजेपी के बजाय आम आदमी पार्टी में शामिल होने की गलती कर दी थी। लेकिन AAP में अपने कड़े अनुभव के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

तंवर का राजनीतिक सफर

Haryana: अशोक तंवर ने वारंगल के काकतीय यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और फिर दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पीजी के बाद पीएचडी की। अशोक तंवर कई दलों में रह चुके हैं। उन्होंने साल 1993 में अपने सियासी करियर की शुरुआत कांग्रेस से की। वह 2003 में कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग, NSUI और 2005 में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

राहुल गांधी ने फरवरी 2014 में अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। टिकट वितरण को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनके मतभेद हुए थे। 2019 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने अपना दल बनाया।

उसके बाद अशोक तंवर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे और अप्रैल 2022 में वह दिल्ली में केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए थे। अब माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें सिरसा या अंबाला लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

पूर्व राष्ट्रपति की नातिन संग हुई शादी?

Haryana: अशोक तंवर की पत्नी का नाम अवंतिका है। अवंतिका कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन की चचेरी बहन हैं और ललित माकन की बेटी हैं। अवंतिका पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की नातिन हैं। अवंतिका और अशोक तंवर के 2 बेटे और एक बेटी है। अशोक तंवर मूलता झज्जर के चिमनी गांव से आते हैं।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बोली कंगना रनोत, “हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी है कि इसलिए हम…”
One Country One Election: कांग्रेस ने एक देश एक इलेक्शन को बताया देश विरोधी, समिति को भेजे जवाब में क्या कहा?

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

5 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 day ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

1 day ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago