अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बोली कंगना रनौत, “हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी है कि इसलिए हम…”

अयोध्या

अयोध्या: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।राम भक्तों के साथ, राम मंदिर ट्रस्ट के साथ ही सरकारी एजेंसियां, पुलिस-प्रशासन रात-दिन एक किए हुए। उनकी कोशिश ये ही है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य और शानदार तरीके से आयोजन संपन्न हो जाए। वहीं बात करें कलाकारों कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सड़कों के किनारों रंगोली बना रहे हैं। इस बीच फायर ब्रांड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अयोध्या पहुंच कर राम लला के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद राम विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि “जिन्हें दुर्बुद्धि दी है कि केवल वो ही उनके दरबार में नहीं आएंगे…”

अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, “अयोध्या धाम के दर्शन जिन्हें होते हैं वो बहुत ज्यादा पुण्य कमाते हैं… हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी है कि हम आएं और उनके दर्शन करें तो कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें दुर्बुद्धि दी है कि वो उनके दरबार में ना आएं और उन्हें ईश्वर के दर्शन ना मिलें।”

कंगना रनौत: साक्षात श्रीराम की ये वो ही छवि है जिसकी कल्पना…

अयोध्या: इससे पहले कंगना ने मर्यादा पुरूषोत्तम राम की मूर्ति की सराहना कि है और साथ ही उसको बनाने वाले कलाकार की भी सराहना की हैं। ये वहीं श्रीराम की मूर्ति हैं जिसे 22 जनवरी के पावन दिन गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। श्रीराम की मूर्ती को देखकर लगता है कि साक्षात श्रीराम की ये वो ही छवि है जिसकी कल्पना उनके मन में सालों से बसी हुई थी।

कंगना रनौत: मैंने हमेशा सोचा था कि भगवान राम…

अयोध्या: कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान राम की मनमोहक प्रतिमा की झलक दिखाते हुए लिखा, “मैंने हमेशा सोचा था कि भगवान राम एक नौजवान लड़के की तरह लगते होंगे और मेरी कल्पना इस मूर्ति के जरिये बयां हुई है। अरुण योगीराज आप धन्य हैं…”

अरुण योगराज का संबंध मैसूर से…

अयोध्या: श्रीराम की अद्भुत मूर्ति बनाने वाले अरुण योगराज का संबंध मैसूर से है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले आयोजन में इनकी बनाई गई  प्रभू श्रीराम की मूर्ति को ही स्थापित किया जाएगा। प्रभू श्रीराम की मूर्ति की एक औऱ विशेषता है कि इसको एक काले पत्थर से बनाया गया है।

अयोध्या: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरुण योगीराज ने भगवान राम की मूर्ति 5 साल के बालक के रूप में कल्पना करके बनाई थी। मूर्ति का वजह 150 से 200 किलोग्राम के बीच होने की उम्मीद है। मूर्ति 18 जनवरी को आसन पर विराजमान हुई। लोग 23 जनवरी से भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें…

Ram Mandir Pran Pratishta: रामलला की पहली पूर्ण मूर्ति की तस्वीर आई सामने, चेहरे पर मधुर मुस्कान और माथे पर तिलक
One Country One Election: कांग्रेस ने एक देश एक इलेक्शन को बताया देश विरोधी, समिति को भेजे जवाब में क्या कहा?
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।