देश

Manoj Tomar: नमाजियों को लात मारने वाले आरोपी को पीटा, दिल्ली पुलिस ने पूरी घटना का बताया सच

Manoj Tomar: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में नमाजियों को लात मारने वाले सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस ने सस्पेंड कर दिया था। 8 मार्च दिन शुक्रवार का यह मामला हैं। यह घटना जब घटित हुई जब जुम्मे की नवाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर नमाज अदा कर रहे थे।

उस समय तैनात पुलिस कर्मी ने उनको वहां से हटने को कहा है लेकिन जब वो सड़क से नहीं हटे तो उस पुलिस कर्मी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां से लात मार हटने को बोला। जब ये सब हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया। वीडियो को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष जताया। और इस दौरान इंद्रलोक पुलिस चौकी का घेराव करते हुए नारेबाजी की। तनाव को बढ़ता देख दिल्ली पुलिस ने पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया।

Manoj Tomar: दो भागों में बटा सोशल मीडिया

इंद्रलोक की इस घटना से सोशल मीडिया भी दो भागों में बंट गया है। एक भाग मुस्लिम समुदाय का सपोर्ट कर रहा है तो वहीं, दूसरा पुलिस कर्मी के समर्थन में उतर आया है, जो पुलिस कर्मी का समर्थन कर रहे है। उनका मानना है कि मनोज तोमर ने कुछ गलत नहीं किया है। वो तो बस अपना कर्तव्य कर रहे थे। सड़क पर नमाज अदा करना कहां का नियम है। सोशल मीडिया पर यूजर लिख रहे है कि जो पुलिस कर्मी मनोज तोमर ने किया है वो सही किया है। हम उनके साथ है।

डॉक्टर रिजवान अहमद ने एक्स पर किया ट्वीट

डॉक्टर रिजवान अहमद नाम के पैरोडी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। उन्होंने कहा है कि जिस पुलिस वाले ने नमाज पढ़ते समय लात मारी थी भारी सुरक्षा बल के साथ उसे कोर्ट ले जाया जा रहा है। पर मुसलमान की एकता देखो उन्होंने हजारों पुलिस वालों के सामने उस पुलिस वाले की पिटाई कर दी। हिंदुओं आंखें खोलकर देख लो ये वीडियो बहुत बड़ी चेतावनी है। अधिक से अधिक आगे बढ़ाओ ताकि सोये हुए लोग देख सकें। अब इन लोगों का इलाज करने का समय या गया है क्या ??

वहीं, हम लोग We The People नाम के एक्स अकाउंट ने भी इस वायरल वीडियो को ट्वीट किया और लिखा है किजिस पुलिस वाले ने नमाज पढ़ते समय लात मारी थी भारी सुरक्षा बल के साथ उसे कोर्ट ले जाया जा रहा है. पर शांतिप्रिय समुदाय की एकता देखो उन्होंने हजारों पुलिस वालों के सामने उस पुलिस वाले की पिटाई कर दी।

हिंदुओं आंखें खोलकर देख लो…

दिल्ली पुलिस ने इस वायरल वीडियो को लेकर 10 मार्च की रात 9 बजकर 50 मिनट पर एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ इस दावे को भ्रामक बताया था। बल्कि यह जानकारी भी दी कि यह वीडियो कब का था।

DCP नॉर्थ दिल्ली ने एक्स यूजर अनुपम मिश्रा के ट्वीट के जवाब में क्या लिखा

डीसीपी नॉर्थ दिल्ली ने एक्स अपर ट्वीट कर इस जानकारी को गलत बताया है। जिस SI की बात की जा रही है वह इस वीडियो में मौजूद नहीं है। वीडियो कल शनिवार 9 मार्च का नहीं, बल्कि शुक्रवार 8 मार्च का है, जब प्रदर्शनकारी इंद्रलोक में इकट्ठा हुए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस चौकी तक पहुंचाया जिसके बाद हाथापाई हुई।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

Breaking News: केंद्र सरकार आज कर सकती CAA पर नोटिफिकेशन जारी!

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

1 hour ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

19 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago