Poonam Pandey: अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत हो गई है। ये खबर सुनकर उनके फैंस को काफी सॉक्ड लगा है। उनके मैनेजर ने इस की पुष्टि की है। पूनम पांडे की पीआर टीम ने बताया है कि, जब उन्होंने अंतिम सांस ली तब वह अपने गृहनगर कानपुर में थी।
Poonam Pandey: बताया जा रहा है कि पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं।आपको बता दें कि पूनम पांडे अभी महज 32 साल की थीं।और यह उनके कैंसर का आखिरी स्टेज था। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार भी उनके होम टाउन में ही किया जाएगा।
Poonam Pandey: सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें बताया लिखा गया है, आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। यह बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।
Poonam Pandey: पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से शेयर हुई इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी परेशान कर दिया है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि क्या ये मजाक है? क्या पूनम की टीम किसी प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए ये पैंतरा आजमा रही हैं। क्या वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती हैं या फिर कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया?
Poonam Pandey: पूनम पांडे की मैनेजर निकिता शर्मा ने खुद इस दिल दुखाने वाली खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि, पूनम पांडे इंडस्ट्री का ही चमकता सितारा नहीं थीं। बल्कि वो लोगों के लिए ताकत और सहनशक्ति का भी उदाहरण थीं।
उनकी खराब होती तबीयत के बीच उनकी हिम्मत सभी में दाद देने वाली थी। हम उनकी मौत के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन साथ ही हमें याद रखना चाहती कि सर्वाइकल कैंसर कितनी बड़ी परेशानी है और इसे लेकर जागरूकता फैलानी चाहिए।
Poonam Pandey: 29 जनवरी को पूनम पांडे ने अपना एक वीडियो शेयर किया था. इंस्टाग्राम पर यही उनका आखिरी पोस्ट था। इस पोस्ट में पूनम को ब्लैक लेदर पैंट और व्हाइट कॉर्सेट टॉप पहने देखा गया था। वो एक क्रूज पर स्टाइलिश अंदाज में चलती और एन्जॉय करती नजर आई थीं। उनके साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी थी।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…