Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया, भूमि घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

Hemant Soren

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि रांची जमीन घोटाले मामले में ईडी अब पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। हांलाकि, अदालत से ईडी के वकील ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने केवल पांच दिन की ही रिमांड पर भेजा है। कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से किसी भी वक्त ईडी के दफ्तर लाया जा सकता है। ईडी के दफ्तर के बाहर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

सांसद संजय राउत: EVM और ED है तो मोदी और भाजपा…

Hemant Soren: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी गैर कानूनी है, अरविंद केजरीवाल के ऊपर एक्शन भी गैर कानूनी है… EVM और ED है तो मोदी और भाजपा है, यह नारा देश में गूंज रहा है। चाहे महाराष्ट्र हो, बिहार हो, दिल्ली हो या झारखंड हो जो भाजपा के साथ नहीं है उस पर ED छापेमारी करेगी।”

Hemant Soren: बुधवार को  प्रवर्तन निदेशालय ने किया था गिरफ्तार

Hemant Soren: गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को  प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रांची जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को एजेंसी के दफ्तर में ही रखा गया था, जिसके बाद गुरुवार की दोपहर उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया था। अदालत में ईडी के तरफ से 10 दिनों की रिमांड की अवधि मांगी गई थी, जिसे लेकर लगभग एक घंटे तक बहस चली, मामले की सुनवाई के बाद विशेष अदालत में फैसले को सुरक्षित रख लिया था।

ये भी पढ़ें…

झारखंड: JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 10 दिन के अंदर करना होगा बहुमत साबित
Hemant Soren: पूर्व झारखंड सीएम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, सुनवाई से किया इंकार
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।