झारखंड: JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 10 दिन के अंदर करना होगा बहुमत साबित

झारखंड
झारखंड: JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले झारखंड के चंपई सोरेन रांची में सर्किट हाउस से राजभवन के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद बोले नर्वनिर्वाचित सीएम चंपई सोरेन “मेरे पास है पूर्ण बहुमत…”

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन: हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए करेगी काम…

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला… यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे… हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।”

सीएम मुख्यमंत्री चंपई सोरेन: मैं राज्य के लोगों के उत्थान के लिए उनके सिद्धांतों के साथ…

 

झारखंड:शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड के सीएम मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि “मैं शपथ लेने से पहले गुरुजी (शिबू सोरेन) और माताजी (रूपी सोरेन) का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आया था। वह मेरे आदर्श हैं। मैं झारखंड आंदोलन में शामिल हुआ था और मैं उनका शिष्य हूं। मैं राज्य के लोगों के उत्थान के लिए उनके सिद्धांतों के साथ काम करता हूं। इसलिए, मैं दिशोम गुरु का आशीर्वाद लेने आया हूं।”

 

झारखंड:10 दिन के अंदर बहुमत करना होगा साबित

झारखंड: उन्होंने झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को 43 विधायकों की चिट्ठी की समर्थन सौंपी। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक- एक मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें क्रमशः आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता होंगे। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई: ये हमारी लोकतंत्र की परंपरा पर भाजपा का एक और प्रहार…

झारखंड मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सांसदों द्वारा लोकसभा से वॉक आउट करने पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “आज सदन के प्रारंभ में ही INDIA गठबंधन के विभिन्न साथियों ने सदन और अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की… झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराया जा रहा है। लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है… ये हमारी लोकतंत्र की परंपरा पर भाजपा का एक और प्रहार है…”

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी: केंद्र सरकार की ओर से किस तरह से दुरूपयोग है रहा है…

झारखंड: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में इतना समय लग गया। ये दिखाता है कि राज्यपाल के औदे का केंद्र सरकार की ओर से किस तरह से दुरूपयोग है रहा है… जो लोग केंद्र सरकार या भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं उनके खिलाफ ये कार्रवाई चल रही है। पूरा चुनाव टूलकिट बनकर रह गया है… सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।”

ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।