Uttarakhand News: उत्तराखंड में 5 साल की हिंदू बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। आरोपित शावेज ई रिक्शा चलाता है। रिपोर्टों के अनुसार वह घुमाने के बहाने अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को साथ ले गया था। फिर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
Uttarakhand News: घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की किच्छा तहसील की है। पुलभट्टा पुलिस शावेज की तलाश कर रही है। घटना के बाद से वह और उसके परिवार के अन्य सदस्य भी फरार हैं। घटना मंगलवार (14 नंवबर 2023) शाम की है।
Uttarakhand News: रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़िता की माँ ने बताया है कि वह मजूदरी करने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपित ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी 5 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी रिक्शा चालक मौके से फरार हो चुका था।
ग्रामीणों ने बच्ची को उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लेकिन अबतक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है।
Uttarakhand News: इस मामले पर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एक युवक ने पांच वर्ष की बच्ची के साथ गलत काम किया। बच्ची के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण जमा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले के सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मौके से आरोपित का ई रिक्शा कब्जे में ले लिया। बच्ची की माँ की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज किया गया है। माँ ने बताया है कि इस घटना के बाद से बच्ची बेहद डरी-सहमी है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…