अंतर्राष्ट्रीय

Georgia Melloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने साथी से हुई अलग, करीब 10 साल पुराना रिश्ता टूटा

Georgia Melloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से अलग हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि वह लगभग दस साल साथ रहने के बाद अपने साथी से अलग हो रही हैं। मेलोनी की अपने पार्टनर से एक बेटी भी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मेलोनी ने कहा कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले वे अलग हो गए। यह घोषणा तब की गई जब टीवी स्टार जियाम्ब्रुनो को सहकर्मियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए टेप में पकड़ा गया। इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी की पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो पेशे से पत्रकार हैं।

Georgia Melloni: वह टेलीविजन का जाना-माना चेहरा हैं। एंड्रिया ने अपने एक प्रसारण में एक बलात्कार पीड़िता के बारे में गलत टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। दरअसल, शो के दौरान एंड्रिया ने रेप पीड़िता से ही कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अगर आप डांस करते हैं तो आपको नशे में रहने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर आप इससे बचते हैं तो आप कई अन्य चीजों से बच सकते हैं।

मेलोनी ने किया भावुक पोस्ट

Georgia Melloni: इस बीच अपने साथी के साथ अलगाव के बारे में एक्स पर अपने बयान में इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जो थे, मैं उसकी रक्षा करूंगी। मैं अपनी दोस्ती की रक्षा करूंगी और मैं हर कीमत पर हमारी सात वर्षीय बच्ची की रक्षा करूंगी, जो अपनी मां और पिता से प्यार करती है। मुझे अपनी मां से प्यार जताने का मौका नहीं मिला, पर अपनी बेटी के मामले में मैं सौभाग्यशाली हूं। मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है।

जियाम्ब्रुनो और मेलोनी की नहीं हुई थी शादी

Georgia Melloni: जानकारी के मुताबिक, जियाम्ब्रुनो और मेलोनी की शादी नहीं हुई है। हालांकि, वे लंबे समय से रिश्ते में थे। उनकी एक सात साल की बेटी भी है। मेलोनी ने लिखा, ‘मैं एक साथ बिताए शानदार वर्षों के लिए उनका धन्यवाद करना चाहती हूं। इस दौरान जिन कठिनाइयों से हम गुजरे, उसमें साथ रहने के लिए और मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी हमारी बेटी जिनेवरा देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।

हम आपको बता दें कि जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री और दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नेता हैं। मेलोनी की मुलाकात अपने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से 2015 में एक टीवी शो के दौरान हुई थी। उसके बाद, वे धीरे-धीरे करीब आ गए और एक साझा अपार्टमेंट में रहने लगे। दोनों की एक सात साल की बेटी जेनेवरा भी है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Leo: कॉलीवुड के विजय थलापति की लियो ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, तोड़ा जवान और जेलर का रिकॉर्ड
Azam Khan: रामपुर जेल में आजम खान की नई पहचान,जानें कैदी नंबर और क्या हुआ पहली रात

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago