अंतर्राष्ट्रीय

KLF: खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा की मौत, बम बनाने में था माहिर पढ़िए पूरी रिपोर्ट

KLF: यूके से एक बड़ी खबर सामने आई कि भारत के खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा की यूके  में मौत हो गई है। अवतार सिंह खंडा जेल में बंद वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह का सहयोगी भी था। खंडा काम की तलाश में यूके  गया था और वह बम बनाने में माहिर था। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जाता है कि उसी ने अमृतपाल को ट्रेनिंग दी थी। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह के पिता और चाचा दोनों खालिस्तानी फोर्स के एक्टिव मेंबर थे और उसका मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।

कब हुआ था खंडा के पिता का एनकाउंटर?

बता दें कि खंडा के चाचा का 1988 और पिता का 1991 में एनकाउंटर कर दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि अवतार सिंह के शरीर में जहर भी मिला है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। अवतार सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसने ही जेल में बंद खालिस्‍तानी अमृतपाल सिंह को तैयार किया था और बाद में उसे वारिस पंजाब दे के नेता के रूप में पंजाब भेजा था।

वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू ने किया था। अवतार सिंह को ब्रिटेन में भारतीय उच्‍चायोग के झंडे को उतारने के आरोप में लंदन पुलिस ने अरेस्‍ट किया था। खंडा ने सिख युवाओं को बम बनाने और आईईडी के इस्‍तेमाल की ट्रेनिंग दी थी।

अवतार सिंह किसकी मदद से छिपता था?

अवतार सिंह की मदद से ही लगातार 37 दिनों तक अमृतपाल छिपता रहा था। भारतीय जांच एजेंसी एनआईए ने खंडा और 3 अन्‍य अलगाववादियों को ब्रिटेन में भारतीय उच्‍चायोग के सामने हुए प्रदर्शन का मास्‍टरमाइंड माना था। अवतार‍ सिंह खंडा के एलएफ आतंकी कुलवंत सिंह का बेटा था। साल 2007 में वह पढ़ाई के नाम पर ब्रिटेन चला गया था और वहां शरण ले ली।

कई अन्य लोगों की तरह ही खंडा भी स्टूडेंट वीजा पर ब्रिटेन गया था। फिर वह कुछ गुरुद्वारों में अलगाववादी गतिविधियां चलाने लगा। इन गुरुद्वारों का मैनेजमेंट ही खालिस्तान समर्थकों को हाथों में है। इनका इस्तेमाल वे भारत में सिखों के मानवाधिकारों के हनन के नाम रकम जुटाने में करते हैं।अवतार सिंह की मम्मी और बहन उनके मोगा स्तिथ घर पर ही हैं और परिवार से दुख साझा करने के लिए रिश्तेदार और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Maharashtra Politics: बीजेपी ने शिंदे सरकार को दिया सख्त संदेश, लक्ष्मण रेखा पार ना करने की जाए
Misbah Ul Haq: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को बताया तीनों फॉर्मेट में बेस्ट प्लेयर पढ़िए पूरी रिपोर्ट

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

4 hours ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

1 day ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

3 days ago