Pakistan Election 2024: पाकिस्तान के चुनाव निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अगले साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए शिड्यूल को रिवाइज किया है। पकिस्तान में इससे पहले भी चुनाव को लेकर कई तरह के बदलाव हुए थे।
Pakistan Election 2024: बदलाव के बाद अब नामांकन भरने वाले उम्मीदवार 24 दिसंबर तक अपना नॉमिनेशन फॉर्म भर सकेंगे। आयोग ने नामांकन के लिए दस्तावेज जमा करने की तारीख में दो दिनों का और इजाफा कर दिया है। ये चुनाव आठ फरवरी 2024 को होने हैं।
Pakistan Election 2024: आयोग ने कहा है कि अब नामांकन के दस्तावेज 24 दिसंबर 2023 तक जमा किए जा सकते हैं। 24 दिसंबर 2023 को नामांकन दस्तावेज जमा होने के बाद प्रत्याशियों की शुरुआती सूची जारी की जायेगी।
Pakistan Election 2024: 8 फरवरी 2024 को पाकिस्तान में आम चुनाव होने हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी ने इमरान खान के 3 जगहों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि अभी उन सीटों का नाम नहीं बताए गए हैं। जहां से इमरान खान चुनाव लडने वाले हैं।
आपको बता दें कि नए परिसीमन के बाद, संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में 336 सीट होंगी, जिनमें 266 सामान्य सीट, 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 सीट गैर-मुसलमानों के लिए आरक्षित होंगी। वहीं नवाज शरीफ भी मानसेहरा और लाहौर से चुनाव लड़ सकते हैं।
Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में फरवरी में होने वाले आम चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक पहले 22 दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते थे। अब दो दिन और आगे डेट बढ़ गई है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…