Russia-Ukraine War: यूक्रेन से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। रूस में यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से प्लेन क्रैश हुआ है। इस विमान में यूक्रेनी सेना के 65 सैनिक सवार थे, जोकि रूस द्वारा बंदी बनाए गए थे। साथ ही 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी थे।
Russia-Ukraine War:इस हादसे में कम से कम 65 लोग मारे जाने की खबर हैं। लेकिन अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि जरूर की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का इल्यूशिन-76 प्लेन यूक्रेन की सीमा से लगने वाले इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है।
Russia-Ukraine War: RT इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए नजर आता है और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए दिखाई पड़ता है। यह प्लेन ल्यूशिन Il-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।
Russia-Ukraine War: हादसे के बाद रूसी मिलिट्री प्लेन में आग लग गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि यूक्रेन के कैदियों की अदला-बदली के लिए यह विमान जा रहा था। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। बीच-बीच में दोनों देश एक दूसरे के कैदियों की अदला-बदली भी करते रहते हैं।
Russia-Ukraine War: प्रिजनर एक्सचेंज पर रूस और यूक्रेन ने समझौता किया था। रूस और यूक्रेन में कुछ महीने पहले यह समझौता हुआ था कि जंग के बावजूद वो प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला बदली करते रहेंगे। इस प्लेन में भी यही कैदी थे, जिनके बदले रूसी कैदियों को रिहा किया जाना था। पिछले दिनों इसी इलाके में एक मिसाइल हमले में 25 लोगों की मौत हो गई थी।
Russia-Ukraine War: क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने सोशल मीडिया पर कहा है कि, उन्होंने इस “घटना” के कारण अपना कार्यक्रम बदल दिया है और जांचकर्ता और आपातकालीन कर्मचारी पहले ही कोरोचान्स्की जिले में एक साइट पर पहुंच चुके हैं। क्रेमलिन ने कहा कि वह रिपोर्टों की जांच कर रहा है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…