अंतर्राष्ट्रीय

US Congress: पीएम मोदी का अमेरिकी संसद को संबोधन, बताया AI का नया मतलब अमेरिका-इंडिया

US Congress: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी राजकीय यात्रा पर इस समय अमेरिका में है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित किया। इससे पहले पीएम का संसद में जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही पीएम का संबोधन सुन सांसदों की तालिया नहीं रूकी।

भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए उन्होंने कहा- एआई का मतलब है, अमेरिका और इंडिया। उन्होंने वहां कहा भारत और अमेरिका पर मार्टिन किंग लुथर और गांधी का प्रभाव है। भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे यहां 2500 पार्टियां हैं, हमारी 22 ऑफिशियल भाषाएं हैं हजारों बोली हैं। उन्होंनें कहा भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

मोदी का अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना एक बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पिछले साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हमने किसी न किसी रूप में हजारों वर्षों के विदेशी शासन के बाद अपनी 75 वर्षों की स्वतंत्रता की यात्रा का जश्न मनाया।

PM मोदी ने बताया AI का नया मतलब “अमेरिका-इंडिया”

US Congress: पीएम मोदी ने अमेरिका के अपने राजकीय दौरे पर अमेरिकी संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दौर अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का है, “मैं आपको आज एक और AI से अवगत कराता हूं। इस AI को मैं अमेरिका-इंडिया कहकर बुलाता हूं।” उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि मैं आपको बता दूं कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 200 सालों से हमने आपसी भरोसे को बढ़ाया है भारत-अमेरिका के संबंधों पर महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर का प्रभाव है। दो सदी तक हमने एक-दूसरे को प्रभावित किया है। भारत और अमेरिका के लिए लोकतांत्रिक मूल्य मायने रखते हैं। लोकतंत्र समानता और सम्मान का प्रतीक है उन्होंने कहा कि भारत में 2500 राजनीतिक दल हैं।

अमेरिकी संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे

US Congress: बता दें कि पीएम मोदी भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के ज्वॉइंट सेशन को संबोधित करने पहुंचे। स्पीकर और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पीएम मोदी का स्वागत किया अमेरिकी कांग्रेस में ये पीएम मोदी का दूसरा संबोधन है। यूएस कांग्रेस में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगे इससे पहले पीएम ने 2016 में अमेरिका की संसद में भाषण दिया था।

बाइडेन ने कहा- भारत और अमेरिका का रिश्ता 21वीं सदी में सबसे अहम है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों में से एक है। आपके सहयोग से हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Thugs Of India: बिहार में हो रहा है ठगों का महासम्मेलन, भाजपा ने कसा तंज
Adipurush Controversy: फिल्म के मेकर्स ने बदले ये डायलॉग, अब क्या बोलते हुए दिखेंगे फिल्म के किरदार

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

12 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

12 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

5 days ago