Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को ओडिशा के राजगांगपुर पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है। हम BJP के खिलाफ लड़ते रहेंगे। BJP और BJD एक ही पार्टी हैं। इनका बस नाम बदला है। इसी तरह से तेलंगाना की BRS भी BJP से मिली हुई है। हमने तेलंगाना में BRS को उखाड़कर फेंक दिया है। यही काम हम ओडिशा में भी करने जा रहे हैं।
Bharat Jodo Nyay Yatra: उन्होंने चिर परिचित अंदाज में कहा कि भाजपा देश भर में नफरत फैला रही है। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत का दुकान खोलने आए हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा से 20 लाख युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं एवं ओडिशा में 20 अरबपति आकर लूट रहे हैं।
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राउरकेला पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उदित नगर आंबेडकर चौक से पानपोष गांधी चौक तक तीन किलोमीटर रोड शो करने के बाद गांधी चौक पर राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।
Bharat Jodo Nyay Yatra: उन्हाेंने कहा कि देश में भाजपा और आरएसएस नफरत फैला रही है और इससे देश को नुकसान हो रहा है। इस लिए हम सबको मिलकर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। राज्य में नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी की पार्टरनशिप की सरकार चलती है। दोनो मिले हैं और एक साथ काम करते हैं।
Bharat Jodo Nyay Yatra: उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ बीजद नहीं है, भाजपा और बीजद की पार्टनरशिप है। उससे अकेला कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। 20 लाख लोग ओडिशा से बाहर गए हैं जो बाकी देश में मजदूरी कर रहे हैं। वहीं, ओडिशा की सरकार अपना काम नहीं कर रही है।
राहुल ने कहा कि दूसरी ओर 20 अरबपति बाहर से ओडिशा का धन लूटने के लिए आये हैं। 20 लाख लाेग बाहर जाकर भूखे मर रहे हैं। हम यहां पर लोगों की बात सुनने आए हैं। यह गरीब आदिवासी प्रदेश है, यहां पर आदिवासी, दलित और पिछड़े लोगां के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। उनकी मन की बात सुनने आए हैं।
उन्होंने कहा कि ओडिशा में सभी उद्योग बंद कर दिए गए हैं और यहां बेरोजगारी बढ़ी है। राहुल सुबह बीरमित्रपुर रामपाल मैदान रवाना होकर राउरकेला के उदितनगर पहुंचे। यहां अंबेडकर चौक से पदयात्रा शुरु हुई और करीब 3.4 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पानपोष चौक पहुंचे। यहां से राजगांगपुर के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस नेता ने ओडिशा में बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के 30 लाख लोग आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में विस्थापित हो गए हैं क्योंकि राज्य सरकार ‘उनके लिए काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, 30 लाख लोगों के अपनी आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में विस्थापित होने के साथ ही ओडिशा से बाहर के 30 करोड़पति राज्य की संपदा को लूटने के लिए यहां आए हैं।
Bharat Jodo Nyay Yatra:राहुल ने कहा कि ओडिशा में आदिवासियों की बड़ी आबादी है लेकिन सरकार राज्यों में दलितों के साथ ही उनकी भी ‘उपेक्षा’ कर रही है। उन्होंने कहा ‘मैं यहां छह-सात घंटे आपके ‘मन की बात’ सुनने आया हूं और केवल 15 मिनट अपनी बात रखूंगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है क्योंकि उद्योग सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं।
जिसके बाद वह झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम से पहले एक और सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस सांसद झारसुगुड़ा के पुराने बस स्टैंड से अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह झारसुगुड़ा के कनकटोरा से अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे।भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को ओडिशा में प्रवेश कर गई। यात्रा ने झारखंड से सुंदरगढ़ जिले के बिरमित्रपुर में ओडिशा में प्रवेश किया।
Written By: Poline Barnard
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…