ताजा ख़बरें

भारत जोड़ों न्याय यात्रा: बिहार के सासाराम में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कहा-“भले कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े…”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ इस पर बिहार के सासाराम जिले में पहुंच चुकी है। वहीं, उनकी इस यात्रा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए है। इस यात्रा में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी के सारथी के रूप में नजर आए है।

तेजस्वी यादव कार चला रहे थे और उनकी बराबर वाली सीट पर राहुल गांधी बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने सासाराम में किसानों से बातचीत की और किसानों आज भारत बंद के लिए आह्वान किया है। तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भले कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर नहीं चलेंगे और 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करेंगे.’

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव: मर जाऊंगा लेकिन बीजेपी में नहीं जाऊंगा ?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि, “आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं। वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे ‘मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा’। हमलोग भोले भाले लोग हैं। इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देना पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।”

तेजस्वी यादव: पीएम मोदी को बताया झूठ की दुकान

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमारे बीच आए हैं, हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। ये देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का बहुत हीं अच्छा काम रहे हैं। ये बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि हमने पहले भी कहा था कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्ट्री हैं, वो झूठ के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों को राहुल गांधी का समर्थन

गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी किसानों को अपना समर्थन दे दिया। उन्होंने किसानों को बहादुर सैनिकों की संज्ञा दी उन्होंने कहा कि “जैसे देश की सेना देश के लिए लड़ती है। इस ही हमारे किसान अपने हक और अपनी बात की लड़ाई लड़ रहे है।”

कब तक चलेगी भारत जोड़ों न्याय यात्रा?

आपको बता दें कि 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ों न्याय यात्रा 67 दिनों 6713 km चलेगी। जो 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी। और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त की जायेगी। शनिवार से राहुल गांधी की यात्रा यूपी में प्रवेश कर जाएगी। न्याय यात्रा कानपुर से झांसी होते हुए मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली थी। लेकिन अब इस यात्रा में बदलाव कर दिया गया। 21 फरवरी को ये यात्रा कानपुर में स्थिगित कर दी जायेगी। उसके बाद 22, 23 फरवरी को ब्रेक लिया गया है। उसके बाद 24 फरवरी से यूपी के मुरादाबाद से संभल होते हुए बुलंदशहर जायेगी। वहां से अलीगढ़, हाथरस और आगरा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’: पीएम मोदी ने 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, कहा-“पहले होते थे बड़े-बड़ें घोटालें और बम धमाकें…”
Sandeshkhali Violence: संदेशखाली घटना को लेकर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा पहला क्वालीफायर मुकाबला,जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला क्वालीफायर मैच मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स…

16 hours ago

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

3 days ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

3 days ago