ताजा ख़बरें

Delhi Court Firing: तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी, वकीलों के बीच हुई बहस के बाद फायरिंग

Delhi Court Firing: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में आज बुधवार को फायरिंग की घटना पेश आई है। तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग की गई है। 2 वकीलों के बीच आपसी विवाद में एक गुट ने हवा में फायरिंग की है।बताया जा रहा है कि पदाधिकारियों के बीच  झगड़ा हुआ और फिर फायरिंग की गई। लेकिन, गनीमत ये रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरी घटना में 9 राउंड फायरिंग हुई है।

वकीलों के बीच पहले हुई गालीगलौच और फिर हुई…

Delhi Court Firing: जानकारी के अनुसार, घटना से जुड़ी 30 सेंकड की एक वीडियो सामने आ रही है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि गली में कुछ वकील खड़े हुए हैं और वह गालीगलौच कर रहे हैं। इस दौरान दूसरी तरफ लात चलाने की कोशिश भी करते हैं। गाली गलौज के बीज एक अधेड़ उम्र के शख्स ने हवाई फायरिंग की और वह फिर पीछे की तरफ हट गया। इस दौरान गली में कुछ वकील दौड़ते हुए भी नजर आर रहे हैं।

Delhi Court Firing: दिल्ली पुलिस की तरफ से इस संबंध में जानाकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है कि तीस हजार कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई है। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। वकीलों में आपसी बहसबाजी और भिड़ंत का मामला है।

संयुक्त सीपी परमादित्य: किसी की भी नहीं हुई गिरफ्तारी

परमादित्य, संयुक्त सी.पी दिल्ली पुलिस ने कहा कि “1:30 बजे हमारे पास PCR कॉल आई थी की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई है। हमारे DCP मौके पर पहुंचे। हमने 5 खोखे बरामद किए हैं। दो गुटों में कुछ विवाद हुआ है उसके बाद फायरिंग हुई है। हमलोग मौके पर पहुंच गए हैं और FSL की टीम हमारे साथ है। CCTV की जांच की जा रही है। अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। किस तरह से हथियार अंदर ले जाया गया है इसकी जांच की जाएगी।”

पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस शख्स ने फायरिंग की है क्या उसके पास पिस्तौल की लाइसेंस था।फायरिंग करने वाले एडवोकेट का नाम मनीष शर्मा है जोकि दिल्ली बार एसोसिएशन का वाइस प्रेसिडेंट हैं। पहले भी गोली चलाने के मामले को लेकर इन पर एफआईआर दर्ज है। दो बार यह चुनाव जीत चुका हैं।

साकेत कोर्ट में पहले हुई थी महिला पर फायरिंग

Delhi Court Firing: बता दें कि कुछ दिन पहले ही साकेत कोर्ट में एक वकील ने महिला पर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद वहां भी काफी अफरातफरी मच गई थी। वकीलों ने बताया था कि महिला किसी केस के सिलसिले में कोर्ट परिसर में पहुंची थी और मेन गेट के प्रवेश द्वार के नजदीक ही महिला को गोली मारी गई। हमलावर का की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई थी, जो एक वकील है। आरोपी को काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपये दिए थे और बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही।

Delhi Court Firing: इससे पहले सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट परिसर में शूटआउट से सनसनी फैल गई थी,अदालत में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Written By- Polline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को धराशायी से टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर बनने तक का सफर पढ़िए पूरी रिपोर्ट
MP News: मंदबुद्धी पर पेशाब करना शख्स को पड़ा भारी, मामा के बुलडोजर ने आरोपी के घर को किया ढेर

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago