Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की एक लड़के को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ते नजर आ रही है। लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर मजाकिया प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन ये साफ नहीं हुआ कि यह प्रैंक वीड़ियो है या फिर कपल के बीच सच्ची लड़ाई है। कुछ लोग तो इन्हें बहन-भाई भी बता रहे हैं।
वायरल वीडियो के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में एक लड़का और लड़की सफर कर रहे थे। तभी लड़की बोलती है, कि हजार रुपए की टी-शर्ट लाई हूँ, जारा से.. देख ले पैकेट हटा कर। जवाब में लड़का कहता है-150 रुपए की है टी-शर्ट। लड़की को गुस्सा आ जाता है वह लड़के पर हाथ उठा देती है। लड़का उसे चेतावनी देते हुए कहता है- हाथ कम उठाना.. ठीक है। पब्लिक प्लेस है। लड़की ने कहा- मुझसे मत बोल.. लड़के ने कहा- मत बोल, चल निकल यहाँ से।
Delhi: लड़की फिर चढ़के बोलती है- इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं, चुप हो जा। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से निकल जाने को कहते हैं। इसके बाद लड़की ने कहा- मेरी जिंदगी में मत आना आज के बाद भूल कर भी और उसने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में इस बार लड़के ने भी हाथ चला दिया और कहा- अभी दिलाता हूँ तेरे को इज्जत..
लड़की ने लड़के को फिर से पीटना शुरू कर दिया और कहा- मम्मी को बोलूंगी मैं देख। तेरे जैसे लड़के किसी को भी ना मिले इतना तू गंदा बंदा है। पब्लिक प्लेस में, मेट्रो में तू तमाशा कर रहा है। इतना कहते-कहते वे दोनों मेट्रो से उतर जाते हैं।
एक यूजर ने लिखा- इतना भी धैर्यवान नहीं होना था लड़के को 🤦🤦(सेल्फ रिस्पेक्ट नाम की भी कोई चीज होती है)।
दूसरे यूजर ने लिखा- बिलकुल भाई-बहन की तरह लड़ रहे हैं How cute ☺️.
हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को प्रैंक वीडियो भी बता रहे हैं। तो कुछ लोग इन्हें कपल तो कुछ इन दोनों को भाई-बहन भी समझ रहे हैं।
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…
Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…
Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…
RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…
West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…
Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…