ताजा ख़बरें

Draupadi Murmu: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार दौपदी मुर्मू की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, मोदी, अमित शाह समेत राजनाथ सिंह भी मौजूद

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के सभी सीएम संसद भवन पहुंच गए हैं।उनके ठीक बाद  NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं हैं। उनके साथ भाजपा के कई सांसद भी संसद भवन पहुंचे। NDA की  राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ,सीएम शिवराज सिंह समेत भाजपा के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री समेत भाजपा के अन्य सांसद भी मौजूद रहें ।

अश्विनी कुमार चौबे: सभी लोग मिलकर करे दौपदी का समर्थन

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने के अवसर पर कहा कि द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे।

मनोहर लाल खट्टर: UPA करें NDA के उम्मीदवार का समर्थन तो देश में जाएगा संदेश

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने के अवसर पर कहा कि जनजातीय जगत का बहुत बड़ा स्थान अपने देश में है इसलिए एक जनजातीय उम्मीदवार को मौका देकर बहुत अच्छा काम किया है। UPA अगर सर्वसम्मति से NDA के उम्मीदवार का समर्थन करेगी तो देश में अच्छा संदेश जाएगा।

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी: विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए

वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने।

कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई: द्रौपदी बहुत ही विनम्र महिला

वहीं कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अवसर पर कहा कि वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है।

आप को बता दें कि NDA की द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है और UPA के राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिंहा को बनाया गया है। दोनो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को Z+ सुरक्षा दी गई हैं।

Maharashtra Politics Live: छगन भुजबल- उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़ी है NCP, वहीं प्रमोद सावंत ने कहा “देवेंद्र फडणवीस राज्य के हित में निर्णय लेने में सक्षम”…
Maharashtra: बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना, उद्धव ठाकरे के राज में कितनी बदली?
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

2 days ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

2 days ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

3 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

3 days ago