ताजा ख़बरें

Earthquake:Taiwan में आया 25 साल बाद 7.5 तीव्रता वाला तेज भूकंप

Earthquake:Taiwan के तटीय क्षेत्र में बुधवार को (3 अप्रैल) सुबह 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया है। इससे राजधानी ताइपे हिल गई। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूर्वी ताइवान में कई इमारतें ढह गई हैं। भूकंप के प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं। लोगों को बाहर निकालने के प्रयास प्रशासन के द्वारा किए जा रहे हैं। ताइवान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के पास मौजूद है। सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस घटना में तकरीबन 2400 लोग मारे गए थे। दूसरी ओर, जापान में हर साल लगभग 1,500 भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

भूकंप में एक की मौत, 50 घायल

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों तक 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को कहा कि द्वीप के पूर्वी तट पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों तक 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को कहा कि द्वीप के पूर्वी तट पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं।

किन- किन क्षेत्रों में आया भूकंप?

इसके अलावा हलके झटके ताइतुंग काउंटी, चियायी काउंटी, युनलिन काउंटी, काऊशुंग, चियायी, सिंचू, ताइनान और कीलुंग, पिंगतुंग काउंटी,पेंघू काउंटी, लियानचियांग काउंटी, किनमेन काउंटी में महसूस किए गए। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी ने ताइवान क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि इसका ताइवान पर पड़ेगा। तटीय निवासियों को भारी बाढ़ के कारण होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया गया है।

25 साल का सबसे तगड़ा भूकंप

भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में हुए नुकसान से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि बिल्डिंग ढह गई है, लेकिन वह गिरी नहीं है। झुकी हुई बिल्डिंग को देखकर लोग हैरान हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक 25 वर्षों में यह ताइवान में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। फिलीपींस की ओर से भी सुनामी की चेतावनी दी गई है।

1999 में आया था खतरनाक भूकंप

चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी फुजियान प्रांत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताइवान के भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक वू चिएन फू ने कहा, ‘भूकंप जमीन के करीब है और उथला है। इसे पूरे ताइवान और अपतटीय द्वीपों पर महसूस किया गया। 25 वर्षों में यह सबसे मजबूत भूकंप है।’ सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2400 लोगों की मौत हुई थी। ताइवान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं, क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

उपवास करते समय किन किन चीजों से परहेज करना चाहिए… जिससे आप व्रत के दौरान भी रहेंगे फिट
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

6 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

7 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago