ताजा ख़बरें

G20 Summit 2023: दुनिया के स्वागत में खड़ी दिल्ली, मोदी-बाइडन की तस्वीरों ने मचा दिया तहलका

G20 Summit 2023: G-20 सम्मलेन के लिए राजधानी दिल्ली दुल्हन की तरह सज गई है। प्रगति मैदान के ‘भारत मंडपम’ में होने वाले इस सम्मेलन के जरिए दिल्ली की तस्वीर और तकदीर को बदलने और नए सिरे से गढ़ने की कोशिश की जा रही है। आखिर भारत के लिए क्या है जी-20 समिट की मेजबानी करने का महत्व, इस रिपोर्ट में… पूरी दुनिया के तेज-तर्रार कूटनीतिज्ञों की निगाहें इन दिनों दिल्ली पर टिकी हैं।

G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में हो रहा है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 24 × 7 की निगरानी की जा रही है। हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली को भारतीय संस्कृति की सुंदर कलाकृतियों के साथ सजाया गया है।

G20 Summit 2023: G-20 एक ऐसा मंच है- जिसमें दुनिया के 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। इस मंच से जुड़े देश विश्व के 75 फीसदी कारोबार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि इस मंच से जुड़े देशों की साझा आबादी दुनिया की दो-तिहाई है।ऐसे में इस मंच के जरिए पूरी दुनिया की बेहतरी और खुशहाली का रास्ता निकाले जाने के चांस ज्यादा है। भारत की परंपरा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की रही है। ऐसे में कई तरह के संकटों से जूझ रही दुनिया की बड़ी आबादी उम्मीद के साथ भारत की ओर देख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन की द्विपक्षीय वार्ता

G20 Summit 2023: राष्ट्रपति बाइडेन कल शुक्रवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंच थे। वहीं से सीधे वो पीएम हाऊस मीटिंग करने पहुंचे वहां पर उन्होंने डिफेंस, व्यापार, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिसर्च, इनोवेशन, कल्चर पर गहनता से विचार विमर्श किया। और साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों के साथ आपसी सहयोग में निरंतर गति का स्वागत किया।

G20 Summit 2023: जो बाइडेन ने भारत के लोगों को दी बधाई

G20 Summit 2023: हाल ही में भारत के चंद्रयान 3 ने जो ऐतिहासिक सफलता हासिल की, उसके लिए भी राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों को बधाई। इस दौरान स्पेस को लेकर दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

G20 सदस्य देश : ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी20) में 19 देश है। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अमेरिका यूके और यूरोपीय संघ आदि शामिल हैं। वहीं भारत ने अतिथि देशों के रूप में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को आमंत्रित किया है।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

G-20 Summit: G- 20 के हर मेहमान को मिलेंगे 1000 रुपये, फिर वो UPI का इस्तेमाल कर ले सकते हैं ये खास चीजें
G20 Summit 2023: पीएम की पहल पर अफ्रीकी संघ बना 21 वां स्थायी सदस्य, मोदी बोले 21वीं सदी का समय पूरी दुनिया को दिशा देनेवाला
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

21 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

21 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने मुंबई को 18 रनों से रौंदा, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

3 days ago