G20 Summit 2023: पीएम की पहल पर अफ्रीकी संघ बना 21 वां स्थायी सदस्य, मोदी बोले 21वीं सदी का समय पूरी दुनिया को दिशा देनेवाला

G20 Summit 2023

G20 Summit 2023: पीएम मोदी द्वारा जी20 समिट में अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा गया। मोदी के प्रस्ताव पर जी20 के अन्य सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से सहमति जतायी। पीएम मोदी के अनुरोध पर अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष ने जी20 के स्थायी सदस्य के तौर पर अपनी सीट ग्रहण की और इसके साथ ही अफ्रीकी संघ समूह का 21वां स्थायी सदस्य बन गया। मोदी बोले “21वीं सदी का समय पूरी दुनिया को दिशा देनेवाला…”

पीएम मोदी: जब हम कोविड को हरा सकते हैं, तो इस संकट पर भी…

जी20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र The Earth की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “21वीं सदी का समय पूरी दुनिया को दिशा दिखानेवाला और दिशा देनेवाला है। हमें मानव केन्द्रित अप्रोच के साथ आगे बढ़ना है। कोविड के बाद विश्वास के अभाव का संकट आया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं, तो इस संकट पर भी विजय हासिल कर सकते हैं।”

G20 Summit 2023: आपको बता दें कि अफ्रीकी संघ में 55 देश शामिल हैं और वैश्विक मंच पर भारत की यह बड़ी कूटनीतिक जीत है। इस प्रस्ताव के साथ ही विश्व में ये संदेश गया कि आज का भारत विश्व गुरू बनने की राह पर है। आज भारत के पीएम को बात को सब बहुत ही शद्द्त के साथ सुनते भी है और मानते भी है।

पीएम मोदी: यह भारत में लोगों का जी20…

जी20 की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “भारत की जी20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन, ‘सबका साथ’ का प्रतीक बन गई है। यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। 60 से अधिक शहरों में देश की 200 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। ‘सबका साथ’ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया था कि अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता दी जाए और मेरा मानना ​​है कि हम सभी इस प्रस्ताव से सहमत हैं।”

 

ये भी पढे़ं…

G20 Summit: भारत मंडपम में दिखाई दे रहे विविधता के अनूठे रंग, पीएम मोदी कोणार्क चक्र के पास किया मेहमानों का स्वागत पढ़िए पूरी रिपोर्ट
G20 Summit 2023: पीएम ऋषि सुनक ने सनातन का माना लोहा, कहा-“मुझें हिंदू होने पर गर्व” वहीं खालिस्तानी मामले पर भी ऋषि सुनक ने कहा दो टूक

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।