ताजा ख़बरें

Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही ‘गदर 2’ जेलर का भी रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार,500 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तारा सिंह और सकीना की ही जलवा देखने के लिए मिल रहा है। ये इस साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

Gadar 2 Box Office Collection: लोगों को 22 साल बाद भी तारा और सकीना की जोड़ी काफी पसंद आई है। ऐसे में अब इसकी रिलीज को 13 दिन हो चुके हैं और ये अब रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ने को तैयार है तो चलिए जानते हैं फिल्म ने भारत और दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली है?
फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 500 करोड़ के सफर पर निकल पड़ी है।

Gadar 2 Box Office Collection: फिल्म ने कर ली इतनी कमाई

Gadar 2 Box Office Collection: तारा सिंह, सकीना और उनके बेटे तीजे की कहानी को तीसरे हफ्ते भी लोगों का प्यार मिल रहा है। अपने बेटे को पाकिस्तान से इंडिया वापस लाने गए तारा सिंह ने ऐसा बवाल काटा कि बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे। फिल्म 13वें दिन करीब 10 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 410.70 करोड़ हो गया है।

Gadar 2 Box Office Collection: वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह फिल्म रजनीकांत की ‘जेलर’ से महज एक करोड़ की दूरी पर है। दुनिया भर में फिल्म ने 522.8 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इंडिया ग्रास की बात करें, तो 472.8 करोड़ फिल्म ने कमाई की है।

जेलर को पछाड़ देगी सनी की गदर 2

Gadar 2 Box Office Collection: अब ‘गदर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की ‘जेलर’ को भी पछाड़ने के लिए तैयार है। ‘जेलर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 523.4 करोड़ है और सनी देओल की मूवी 522.8 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंच गई है। ये कलेक्शन जल्द ही 600 करोड़ भी हो सकता है। ऐसे में अब ये कुछ ही कदम पीछे है।ट्रेड एनालिस्ट अंदाजा लगा रहे हैं कि ‘गदर 2’ अपने 14 दिन के कलेक्शन के बाद रजनीकांत की ‘जेलर’ के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

गदर 2′ का अब तक का कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection: 11 अगस्त- 40.1 करोड़, 12 अगस्त- 43.08 करोड़, 13 अगस्त- 51.7 करोड़, 14 अगस्त- 38.7 करोड़, 15 अगस्त- 55. 4 करोड़, 16 अगस्त- 32.27 करोड़, 17 अगस्त- 23.28 करोड़

पहले हफ्ते का कलेक्शन- 284.63 करोड़, 18 अगस्त- 20.5 करोड़, 19 अगस्त- 31.07 करोड़, 20 अगस्त- 38.9 करोड़, 21 अगस्त- 13.5 करोड़ 22 अगस्त – 12.10 करोड़…

गदर 2′ की स्टोरी?

Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 की बात करें तो ये साल 2001 में आई फिल्म का सीक्वल है। गदर में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं मनीष वाधवा ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि तीजे (उत्कर्ष शर्मा) सेना ज्वाइन करना चाहता है। लेकिन किसी कारणवश पाकिस्तान में फंस जाता है जिसको तारा सिंह बचाने और पाकिस्तान से इंडिया वापस लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं।

Gadar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तारा सिंह और सकीना की ही जलवा देखने के लिए मिल रहा है। ये इस साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। लोगों को 22 साल बाद भी तारा और सकीना की जोड़ी काफी पसंद आई है।

Written By-Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Gadar 2: फिल्म बनने में क्यों लगे 22 साल, अनिल शर्मा ने बताई इसके पीछे की कहानी पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने प्रैक्टिस मैच में ठोक डाले 199 रन, श्रेयस अय्यर ने 4 नंबर की मजबूत की दावेदारी पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 hour ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago