उत्तर प्रदेश

Aligarh: राष्ट्रवादी कौम है जाट वह गुमराह होने वाले नहीं, भाजपा ही सच्ची हितैषी- चौ. ऋषिपाल सिंह

Aligarh: जाट समाज के लोग राष्ट्रवादी हैं वह गुमराह होने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ही जाटों की सच्ची हितैषी है। यह बात बुलंदशहर में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाजपा नेता, भाजपा जिलाध्यक्ष व अलीगढ़, हाथरस क्षेत्र से एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कही। कार्यक्रम में ऋषिपाल सिंह ने विपक्षीदलों और महागठबंधन(I.N.D.I.A) पर भी निशाना साधा और 2024 में मोदी के हाथ मजबूत करने की लोगों से अपील की।

बीते दिन बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ के गांव औरंगाबाद जगदीशपुर में जाट उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि रहे एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जाट समाज को अक्सर विपक्षीदलों के नेताओं द्वारा गुमराह किया जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि जाटों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है। भाजपा ने जाट समाज को न सिर्फ योगी-मोदी सरकार में भागीदारी दी है बल्कि उसका हमेशा सम्मान भी किया है। भाजपा ने नौजवानों और किसानों के लिए भी बेहतर काम किया है।

ऋषिपाल सिंह ने आगे मोदी सरकार की नीतियों का बखान करते हुए लोगों को योगी-मोदी सरकार की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की।

जाट उत्थान समिति द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह का स्वागत करते लोग

Aligarh: संबोधन से पहले जाट उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने लोगों के साथ मुख्य अतिथि एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह का चांदी का मुकुट और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस पर ऋषिपाल सिंह ने सभी ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव, बोधपाल सिंह, बॉबी प्रधान, दिनेश चौधरी, अमित राना, संजय प्रधान सहारा, भोला चौधरी घरबरा, विपिन प्रधान राजगांव आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाट बहुल्य होने के नाते विपक्षीदल लगातार जाट समाज को बरगलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वहीं भाजपा किसी भी कीमत पर जाटों के वोट बैंक को छिटकते नहीं देना चाहती। यही कारण है कि भाजपा द्वारा जाट समाज से आने वाले जयदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश में जाट समाज से आने वाले भूपेन्द्र चौधरी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

ये भी पढ़ें…

Kalyaan Singh: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अमित शाह और सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान 3 मिशन सफल, कभी पाकिस्तान था स्पेस सेक्टर में भारत से आगे

Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

1 day ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

1 day ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago