ताजा ख़बरें

Gyanvapi Maszid Case: ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पर भड़के ओवैसी बोले- ASI हिंदुत्व की कठपुतली…..

Gyanvapi Maszid Case: ज्ञानवापी परिसर पर ASI सर्वे की रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कई दावे पेश किए हैं। उन्होंने गुरुवार 25 जनवरी को एएसआई की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। उन्होंने बताया है रिपोर्ट में सामने आया है कि ज्ञानवापी में पहले हिंदू मंदिर था। उन्होंने एएसआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि मौजूदा ढांचे के निर्माण से पहले वहां एक बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था। बताते चलें कि ASI सर्वे रिपोर्ट कुल 839 पन्नों की बताई जा रही है। यह ASI का निर्णायक निष्कर्ष है। हालांकि, ओवैसी इससे सहमत होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एएसआई को हिंदुत्व की कठपुतली ही बता दिया।

Gyanvapi Maszid Case: उधर, इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने ASI की रिपोर्ट पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है। ओवैसी ने लिखा है कि ‘यह पेशेवर पुरातत्वविदों या इतिहासकारों के किसी भी समूह के सामने अकादमिक जांच में टिक नहीं पाएगा। रिपोर्ट अनुमान पर आधारित है और वैज्ञानिक अध्ययन का मजाक उड़ाती है। जैसा कि एक महान विद्वान ने एक बार कहा था। एएसआई हिंदुत्व के हाथ की कठपुतली है।

Gyanvapi Maszid Case: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले मुस्लिम पक्ष सौंप दे मस्जिद

Gyanvapi Maszid Case: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ज्ञानवापी पर ASI सर्वे के बाद मुस्लिम पक्ष को खुद ही यह मंदिर हिंदू पक्ष को सौंप देना चाहिए। इससे इतिहास में हुई गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा।वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ट्वीट किए थे। केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा ‘हर हर महादेव!’ और वहीं, ब्रजेश पाठक ने लिखा है ‘बम बम भोले… बाबा की कृपा।’

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें….

75वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य और सांस्कृतिक दिखी विरासत की झलक
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ की झलक, संघ प्रमुख ने नागपुर मुख्यायल पर फहराया तिरंगा
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago