Japan Pm Attack: जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा पर रैली में सुबह जानलेवा हमला हुआ।उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोगो में अफरा-तफरी मच गई।बताया गया है कि यह वाकायामा शहर में एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंका।सुरक्षा बलो ने PM को तुरंत ही सुरक्षित निकाल लिया। वही, संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया।
Japan Pm Attack: घटना का एक वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ को इधर-उधर बदहवास भागते हुए देखा जा सकता है।पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को पकड़ कर उस पर काबू पाते हुए देखा गया। बताया गया है कि घटना में पीएम को कोई चोट नही आई है। वे एक कार्यक्रम में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक उम्मीदवार के समर्थन में यहां भाषण देने आए थे।
Japan Pm Attack: पुलिस ने अभी हमला करने वाले की कोई पहचान नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि अभी हमलावर की पहचान नहीं की जा सकी है लेकिन हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।इसके बाद ही पता चल सकेगा कि वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।
नौ महीने पहले ही जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या भी सभा को सम्बोधित करते हुए की गई थी। शिंजो आबे पर जुलाई 2022 को यह हमला एक व्यक्ति ने घर में बनी बंदूक से किया था। जिससे पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या हो गई।
Written By- Swati Singh.
ये भी पढ़ें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…