ताजा ख़बरें

जेपी नड्डा ने मनाया BJP स्थापना दिवस,बोले भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नड्डा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को साथ लेकर चली है। जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करता हूं कि इस चुनाव में हम पूरी ताकत से लग जाएं। उन्होंने कहा कि NDA 400 पार करेगी, इस संकल्प को दोहराएं। इसके लिए घर-घर संपर्क, हर लाभार्थी से संपर्क हम करें। देश भर में भाजपा कार्यालयों में स्थापना दिवस का कार्यक्रम धूम धाम से मनाया जा रहा है।

जे.पी. नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में फहराया पार्टी का झंडा

जे.पी. नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, ज़िला पंचायत के सदस्यगण, ब्लॉक प्रमुखगण ने बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि मैं सभी का अभिनंदन करता हूं, बधाई देता हूं। हमने सभी के अनुरोध किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में जुटकर उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें जीतने के लिए काम करें।

PM मोदी: बीजेपी भारत का सबसे लोकप्रिय दल

आज बीजेपी का स्थापना दिवस है। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि “बीजेपी के स्थापना दिवस पर मेरे कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज पार्टी के उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिवस है, जिनकी सालों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी इस ऊंचाई पर पंहुचा है। मैं आज पूरे यकीन के साथ बता सकता हूं कि बीजेपी भारत का सबसे लोकप्रिय दल है, जो सबसे पहले राष्ट्र के मंत्र के साथ जनता की सेवा में लगा हुआ है।”

 

जी किशन रेड्डी ने भी झंडा फहराया

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि “भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में पार्टी की ओर से पार्टी का ध्वज फहराया जा रहा है, कई कार्यक्रम का भी आयोजन है। उन्होंने बताया कि 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को, देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि स्वार्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज PM मोदी के नेतृत्व में विकास का सूर्य पूरे देश में प्रकाश फैला रहा है। विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है।”

शिवराज सिंह चौहान: PM मोदी की लीडरशिप में…

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सभी देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘अटल जी का कहना था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज PM मोदी की लीडरशिप में विकास का सूरज पूरे देश को रोशनी कर रहा है। बीजेपी विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है।

कब हुई स्थापना ?

नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को किया गया। इसका एकमात्र लक्ष्य भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाना था। प्रथम अध्यक्ष बनने का सौभाग्य अटल बिहारी वाजपेयी को प्राप्त हुआ था। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।

Written By- Swati Singh

ये भी पढ़ें…

 

IPL 2024:अभिषेक-मार्करम के दमदार प्रदर्शन से हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से दी मात
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

17 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

23 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

23 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago