Lesbian: नोएड़ा के जेवर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन लोगों के मुँह पर तरह–तरह की चर्चाऐं हैं। दो बहनों को एक–दूसरे से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने भाग कर मंदिर में शादी कर ली और दोनों किराये का घर लेकर दिल्ली में रहने लगीं, उधर! लड़कियों के गुम होने से घर वालों लगातार चिंताएँ बढ़ती जा रहीं थी।
घरवालों की लापता होने की सूचना पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को ढूंढ निकाला। थाने में घरवालों के सामने लड़कियों से बात की गई, दोनों एक साथ रहने को अड़ी हैं, घरवालों के समझाने पर भी वह नहीं मानीं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनके मनचाहे स्थान पर सुरक्षा के साथ भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़कियां ममेरी–फुफेरी बहन हैं। थाने में दोनों के घर वाले आपस में लड़ते नजर आए।
पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर जब दोनों लड़कियों को दनकौर कोतवाली लाया गया तो उनके घरवाले को भी थाने बुला लिया गया। उन्होंने लड़कियों को खूब समझाया पर दोनों ने साफ कह दिया कि हम बालिग हैं, सोच समझकर अपनी मर्जी से फैसला लिया है। हम पर दबाव न बनाया जाए।
Lesbian: दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव की एक युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई थी। परिजन उसको कई दिन तक तलाशते रहे। कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। उधर, दिल्ली के अंबेडकर नगर के थाना क्षेत्र से भी उसी दिन एक और युवती गायब हुई थी। युवती नहीं मिली तो अंबेडकर नगर थाने में उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों लड़कियां आपस में रिश्ते में बहन थीं। बागपुर गांव की लड़की अंबेडकरनगर से गायब हुई युवती उसके मामा की लड़की है।
दनकौर पुलिस पिछले महीने से दोनों लड़कियों को ढूंढने में लगी थी। मस्सकत के बाद उन्हें रविवार रात इन्हें दिल्ली से बरामद कर लिया गया। एक लड़की दुल्हन की वेशभूषा में थी और उसके साथ रह रही दूसरी लड़की दूल्हे के रूप में मिली। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से एक दूसरे से शादी की है और एक साथ ही रहना चाहती हैं।
दनकौर इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह के मुताबिक दोनों युवतियां समलैंगिक हैं, शादी कर ली है। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक–दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्हें एक दूसरे के साथ परिचित रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…
Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…
Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…
RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…
West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…
Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…