ताजा ख़बरें

Lotus Operation 2.0: सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए सरकार गिराने के गंभीर आरोप, 7 विधायकों से किया गया संपर्क

Lotus Operation 2.0: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने उनके 7 विधायकों से संपर्क किया है।

Lotus Operation 2.0: सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

Lotus Operation 2.0: सीएम केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि “इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।”

Lotus Operation 2.0: हालाँकि उनका दावा है कि “उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।”

Lotus Operation 2.0: केजरीवाल ने आगे कहा कि “इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।”

Lotus Operation 2.0: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि “ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।”

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Lotus Operation 2.0: आम आदमी पार्टी की नेता और कैबिनेट मिनिस्टर आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाए। आतिशी ने दावा कि “दिल्ली में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोट्स शुरू किया है, जिसके तहत आप के विधायकों को दिल्ली भाजपा के बड़े नेता के द्वारा धमकी दी जा रही है।”

Lotus Operation 2.0: उन्होंने बताया है कि “फोन करके कहा जा रहा है भाजपा में शामिल हो जाओ। अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला मामले में जल्द ही जेल में जाने वाले हैं। आप के 21 विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 7 और विधायकों को फोन के जरिए डराया धमकाया गया और एक-एक विधायक को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है।”

आतिशी बोली बीजेपी ऑपरेशन लोटस चला जनता सरकार…

Lotus Operation 2.0: आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि “भाजपा जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का काम करती है। जैसे महाराष्ट्र, गोवा, अरूणांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि में कर चुकी है। अब दिल्ली में भाजपा वह करना चाहती है। इसके लिए ऑपरेशन लोटस चला रही है। उन्होंने आगे बताया है कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के जिन 7 विधायकों को संपर्क किया है। उनमें से एक विधायक से भाजपा नेता की बातचीत की ऑडियो क्लिप भी है, जिसे सही समय पर जारी किया जाएगा।”

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

UP Politics: कांग्रेस और सपा में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को हाने वाले चुनाव में सीटों का बंटवारा हो गया, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद दी जानकारी
नीतीश कुमार: बिहार सीएम आज शनिवार को ही दे सकते हैं इस्तीफा, NDA के साथ बनाएंगे सरकार?
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

11 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

11 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

2 days ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago