UP Politics: कांग्रेस और सपा में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को हाने वाले चुनाव में सीटों का बंटवारा हो गया, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी जानकारी

UP Politics

UP Politics: I.N.D.I. गठबंधन के नेताओं के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता गठबंधन के लिए कोई भी शीट नहीं छोड़ना चाहती है। ममता दीदी ने ‘एकला चलो नीति’ पर चलते हुए फैसला लिया था। पंजाब में केजरीवाल की पार्टी भी कांग्रेस के साथ शीट शेयरिंग नहीं करना चाहती है। हालांकि, दिल्ली की 7 लोकसभा शीट पर शीट शेयरिंग को फैसला हो सकता है। इसमे भी पेंच फंसा हुआ है कि आप 4 शीट खुद रखना चाहती है और कांग्रेस को 3 लोकसभा शीट देने के लिए तैयार है। लेकिन कांग्रेस 4 लोकसभा शीट मांग रही है।

UP Politics: बिहार की राजनीति में जो हलचल चल रही है वो गठबंधन के लिए किसी भी सूरत में अच्छी खबर नहीं है। नीतीश कुमार कभी भी बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते है। और खबर ये भी है कि भाजपा-जदयू और जीतन राम मांझी की पार्टी हम मिलकर सरकार बना सकते है। यूपी से गठबंधान के लिए अच्छी खबर आ रही है कि कांग्रेस और सपा में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को हाने वाले चुनाव में सीटों का बंटवारा हो गया, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद जानकारी दी है। आपको बता दें कि यूपी में लोकसभा की 80 सीट है और अब तय हो गया है कि कांग्रेस प्रदेश में 11 सीटों पर लड़ेंगी।

UP Politics: अखिलेश यादव ने ट्विट करते हुए लिखा कि “कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।”

UP Politics: प्रदेश कांग्रेस के नेता सपा के इस निर्णय पर असंतोष जता रहे है। बता दें कि कांग्रेस की मांग सपा से 25 लोकसभा सीट की थी। प्रदेश कांग्रेस के नेता अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे है वो कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे है।

ये भी पढ़ें…

नीतीश कुमार: बिहार सीएम आज शनिवार को ही दे सकते हैं इस्तीफा, NDA के साथ बनाएंगे सरकार?
Bihar Politics: बिहार की सियासी गर्माहट पहुंची दिल्ली, नीतीश कुमार की NDA में हो सकती है वापसी
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।