Maharashtra: आपको बता दें कि मोबाइल पर मुस्लिम युवक ने मुगल शासक औरंगजेब का वाट्सअप स्टेटस लगाया था। जिसके बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हिंदू संगठनों ने मुस्लिम युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन का ऐलान करते हुए आज ‘कोल्हापुर बंद‘ का आह्वान किया था।
Maharashtra: अहमदनगर में भी हुआ था पथराव
Maharashtra: मंगलवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में भी औरंगजेब को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के बाद अज्ञात लोगों के द्वारा किए गए पथराव में दो लोग घायल हो गए थे और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस के मुताबिक कुछ हिंदूवादी संगठनों ने यह प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मंगलवार शाम को संगमनेर कस्बे के बाहरी इलाके में पथराव की यह घटना हुई थी। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया था।
Maharashtra: पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि “प्रदर्शन दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ था। पथराव की घटना सामनापुर गांव में हुई, जो संगमनेर से पांच किलोमीटर दूर है। प्रदर्शन से लौट रहे लोगों में शामिल कुछ असमाजिक तत्वों ने कथित तौर पर पथराव किया और दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।”
Maharashtra: ओला ने आगे बताया कि “दो स्थानीय लोग घटना में घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और असमाजिक तत्वों को तितर–बितर कर दिया गया।” उन्होंने ये भी कहा कि “सामनापुर इलाके में स्थिति अब शांतिपूर्ण है और लोगों को अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Maharashtra: गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर घमासान मचा हुआ है। पहले मंगलवार को अहमदनगर और उसके बाद बुधवार को कोल्हापुर में औरंगजेब के नाम पर ही बवाल मचा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने कोल्हापुर में औरंगजेब और टीपू सुलतान का स्टेटस अपने मोबाइल पर लगा रखा था। बीते रविवार (4 जून) को सुबह 9 बजे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के फकीरवाड़ा इलाके में निकाला गया था। जुलूस के दौरान मुगल शासक औरंगजेब के पोस्टर लहराने का मामला सामने आया था ।
Maharashtra: इस मामले में स्थानीय पुलिस ने तुरत कार्यवाही करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जुलूस में संगीत और डांस के बीच चार लोगों ने औरंगजेब के पोस्टर लहराए गए थे। इन चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय को भड़काने की मंशा से किया कृत्य, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…