ताजा ख़बरें

MP Election 2023: पीएम मोदी ने एमपी को दी 12 हजार करोड़ की सौगात, कहा-“इससे किसानों, युवाओं को होगा फायदा”

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा में शामिल होने के लिए मध्य-प्रदेश के जबलपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और साथ ही उन्होंने जबलपुर में रानी दुर्गावती स्मारक का भी शिलान्यास किया।जबलपुर मे जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “राज्य में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। पानी और गैस की पाइपलाइन हो या फोर-लेन सड़क नेटवर्क, ये लाखों लोगों का जीवन बदल देगा। इससे किसानों को फायदा होगा और नए कारखाने लगेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा।”

पीएम मोदी:आने वाले 25 साल बाद उनके सामने होगा विकसित और समृद्ध..


MP Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “मध्य प्रदेश आज एक ऐसे मुहाने पर जहां विकास की गति कोई रुकावट, कोई गिरावट 20-25 साल बाद भी नहीं लौटेगी। सबकुछ तबाह हो जाएगा। इसलिए विकास की गति को रुकने नहीं देना है, अटकने नहीं देना है। राज्य के 25 साल से कम उम्र के साथियों ने तो नया और प्रगति करता हुआ मध्य प्रदेश ही देखा है। ये उनकी जिम्मेदारी है कि आने वाले 25 साल में जब उनके बच्चे युवा होंगे तब उनके सामने विकसित और समृद्ध मध्य प्रदेश हो।”

पीएम मोदी: हमारे महापुरुषों को क्यों भुला दिया?

MP Election 2023: जबलपुर मे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “दुनिया के किसी भी देश में अगर रानी दुर्गावती जैसी कोई वीरांगना होती तो वो देश पूरी दुनिया में उछल-कूद करता। आजादी के बाद हमारे देश में भी यहीं होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया।”

MP Election 2023: पीएम मोदी-कैसे बना था सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का रास्ता?

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 के बाद जब आपने हमें सेवा का मौका दिया तो हमने कांग्रेस सरकार की उन भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। हमने तकनीक का इस्तेमाल करके करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दस्तावेजों से हटाया। ये वो नाम थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का रास्ता बन गया था।”

ये भी पढ़ें…

Jodhpur: पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 5 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना
Asian Games: दीपिका-हरिंदर ने देश को दिलाया 20वां गोल्ड, स्क्वॉश में किया कमाल
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

9 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

9 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago