MS Dhoni: क्रिकेट के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जो आज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी कप्तानी में धोनी ने टीम इंडिया को ना सिर्फ एक नए मुकाम पर पहुंचाया है बल्कि आईसीसी की तीनों ट्रॉफी भारत को जिताने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने बतौर कप्तान विकेटकीपर और एक फिनिशर के रूप में अलग भूमिका निभाई है। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं लेकिन आज हम आपको धोनी के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं।
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया मगर इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं हुआ माही ने IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिलाकर 5वीं बार चैंपियन बनाया।
MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 200 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। बता दें कि साल 2007 से 2018 के बीच में उन्होंने 110 मुकाबले खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई है। जबकि पांच मुकाबलों में रहा है और 74 मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त भी मिली है धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी कप्तान के लिए नामुमकिन सा दिखाई देता है।
इतना ही नहीं धोनी ने 174 वनडे मैचों की भी कप्तानी की है जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है।
MS Dhoni: धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot) को काफी पसंद किया जाता है विकेटकीपिंग में भी धोनी का कोई मुकाबला नहीं है। क्रिकेट इतिहास में जब भी सबसे अच्छे विकेटकीपर्स की बात की जाएगी , MS Dhoni का नाम जरूर आएगा बिजली से भी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों के गिल्लियां उड़ाने वाले धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड क़ायम है।
MS Dhoni: उन्होंने 350 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 123 स्टंपिंग की इसके अलावा MS Dhoni ने 321 कैच भी पकड़े है धोनी के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड स्टंपिंग के है महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कैप्टन हैं, जिनकी कप्तानी में टीम को 3 आईसीसी की सभी ट्रॉफी मिली हैं
MS Dhoni: अक्सर देखा गया है विकेटकीपर कम गेंदबाजी करते हैं ना के बराबर इंटरनेशनल में ये देखने को मिलता है। धोनी ने विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए 9 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी की है। विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक मैचों में गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी दोनी के नाम है धोनी के नाम एक विकेट भी है।
MS Dhoni: ये रिकॉर्ड भी शायद आगे कभी टूट नहीं पाएगा धोनी के नाम टी-20 इंटरनेशनल मैचों में बिना अर्धशतक बनाये सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। धोनी हमेशा निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते थे और इस वजह से उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिलता था।
टी-20 में 75 मैचों में धोनी ने 1153 रन बनाए थे और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। पहले टी-20 अर्धशतक के लिए धोनी को 66 पारियों को इंतजार करना पड़ा था धोनी ने पहला टी-20 अर्धशतक साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।
MS Dhoni: धोनी ने ये रिकॉर्ड साल 2005 में बनाया था और आज तक ये रिकॉर्ड कायम है 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 183 नाबाद रन बनाए थे यहां धोनी ने वनडे पारी में एक विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड बनाया इस मैच में धोनी 15 चौके और 10 छक्के उड़ाए थे धोनी इसके बाद क्रिकेट जगत में छा गए थे साल 2007 में उन्हें इसके बाद कप्तानी भी मिली थी। इससे पहले ये रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के पास था उन्होंने 172 रन बनाए थे निकट भविष्य में भी धोनी का ये रिकॉर्ड शायद नहीं टूट पाएगा।
MS Dhoni: धोनी की कप्तानी में सबसे पहले भारत ने 2007 टी20 World Cup जीता इसके बाद 2011 में 28 सालों का सूखा खत्म करते हुए धोनी के नेतृत्व में टीम ने वनडे विश्व कप का जीता और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी Indian Team के नाम रही धोनी के इस रिकॉर्ड का टूटना असंभव जैसा ही लगता है।
Written By- Vineet Attri.
ये भी पढ़ें…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…