ताजा ख़बरें

Nupur Sharma Case: असदुद्दीन ओवैसी की भाजपा नेता नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करने की माँग, गल्फ देशों के दबाव में क्यों की गई कार्यवाही?

Nupur Sharma Case: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी के बाद देश और देश के बाहर कई देशों के अंदर सियासत गर्मा गई है। कतर,साऊदी अरब से लेकर पाकिस्तान तक पैगंबर मोहम्मद पर दी गई विवादित टिप्पणी पर जमकर राजनीति हो रही है। इस्लामिक देशों ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान पर घोर निंदा करते हुए भारत से माँफी माँगने के लिए कहा और इस घोर निंदा का असर मोदी सरकार पर भी दिखा और मोदी सरकार ने आननफानन मे भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा को निलंबित कर दिया और भाजपा दिल्ली मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। और अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा नेता नुपूर शर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने की माँग की है।

Nupur Sharma Case: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि खाड़ी के देशों में यह मसला बड़ा हो गया था इसलिए मजबूरी में देश के PM ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के ख़िलाफ़ कार्रवाई की। यह गलत है क्योंकि उनको यह कार्रवाई 10 दिन पहले करनी थी। आप मेरे PM हैं, आपको मेरी बात सुननी चाहिए।

Nupur Sharma Case: ओवैसी ने आगे कहा कि आप विदेशी देशों के नेताओं को खुश करना चाहते हैं। आप उनकी तकलीफ को समझते हैं, आप हमारी तकलीफ नहीं समझते और उन्होंने कहा कि यह जो तथाकथित सेक्युलर पार्टी हैं इनके मुंह में भी दही जम गई थी। सिर्फ हम ही बोल रहे थे। तथाकथित सेक्युलर पार्टी कल रात अचानक हरकत में आ गईं।

गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और दिल्ली बीजेपा मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इस्लामिक देशों ने जिस तरह से इस विवादित बयान पर कड़ा रूख अख्तिहार किया है। इस कड़े रूख के कारण ही भाजपा ने नुपूर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और भाजपा नेता नवीन जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया था। 

नुपूर शर्मा बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता है। नुपूर शार्मा पहली बार साल 2015 में चर्चा में आयी थी, जब भाजपा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ी था। हालांकि, उस चुनाव में भाजपा की नुपूर शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले साल 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2010 में नुपुर ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुए और उन्हें मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया था।

Shehbaaz Shareef: पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणी से बौखलाया शहबाज शरीफ, कहा-‘धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है भारत’…
Nupur Sharma: अरब,कतर ने भारत के राजदूत को बुलाकर जतायी थी नाराजगी, झुका भारत, वहीं स्वामी ने कहा कि ये हमारी नीति का है पतन…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

16 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

16 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 days ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

2 days ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago