ताजा ख़बरें

Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने की प्रैस कांफ्रेंस, कहा-“गांधी किसी से माफी नहीं मांगते”

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के खिलाफ महाराष्ट्र में MVA के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित होने के बाद आज शनिवार(25 मार्च) को पहली बार पीसी करते हुए कहा कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते।

 

Rahul Gandhi:सुखविंदर सिंह सुक्खू-संसद में उनकी आवाज को बंद किया जा सकता है लेकिन हिंदुस्तान…

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कहा कि “राहुल गांधी लोकतंत्र की आवाज हैं। संसद में उनकी आवाज को बंद किया जा सकता है लेकिन हिंदुस्तान की जनता की अदालत में उनकी आवाज को बंद नहीं किया जा सकता। ये कैसा फैसला है जिसमें 24 घंटें में उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।”

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे: राहुल गांधी ने वीर सावरकर का किया आपमान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि “राहुल गांधी ने वीर सावरकर का आपमान किया है। उन्होंने केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि उनके उपनाम और जाति को भी गाली दी है। उन्होंने समस्त OBC समाज का अपमान किया है। प्रधानमंत्री इस देश के लिए लगातार काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ बोलने का अधिकार राहुल गांधी को नहीं है।”

Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि “उनकी आवाज कौन रोक रहा है। इस देश में लोकतंत्र है तभी वो बोल रहे हैं। लेकिन सोच समझकर बोलना पड़ेगा। आप किसी को गाली नहीं दे सकते। सारी जाति चोर नहीं होती, उन्हें ये ध्यान रखना होगा। लोकतंत्र को न मानने वाली कांग्रेस है।”

Rahul Gandhi: गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी को गुजरात के सूरत सेशंस कोर्ट ने नरेंद्र मोदी को ‘चोर‘ कहने के मामले में सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया गया। राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन, सजा के ठीक बाद में ही राहुल को जमानत मिल गई थी। हालांकि, कोर्ट ने सजा पर 30 दिन तक रोक लगा दी है। राहुल गांधी को 30 दिन के भीतर अपनी सफाई कोर्ट के सामने पेश करनी होगी।

ये भी पढ़ें…

Congress:राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शन
Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता ख़त्म होने का कांग्रेस पर क्या होगा असर?
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

19 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

2 days ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago