Congress: राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शन

Congress

Congress: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, अमेठी, चंडीगढ़, समेत कई राज्यो में विरोध प्रदर्शन किया और कथित तौर पर पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Congress:अनिल सिंह-राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाया

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता अनिल सिंह ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाया गया ताकि वह लोकसभा सदस्य से आरोग्य करार दिए जाएं और सदन में जनता की आवाज नहीं उठा सकें और सरकार से सवाल-जवाब नहीं कर सकें।”

उन्होंने साथ ही ये भी दावा किया कि “कांग्रेस के कार्यकर्ता ने यहां पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और बाद में उसे बाहर फेंक दिया और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भयभीत नहीं है और लड़ाई के लिए तैयार हैं।”

इस बीच, अमेठी के पुलिस अधीक्षक जी. इलामारन से जब पुतला जलाये जाने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के अंदर पुतला जलाया और बाद में बाहर फेंका फिर भी इस मामले की जांच कराई जाएगी।”

Congress: कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने बताया कि “राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस में रोष है। साथ ही उन्होंने कहा कि “केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ भरतपुर जिले में शनिवार को तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोधप्रदर्शन किया जाएगा।”

राहुल गांधी के समर्थन में केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- वायनाड उपचुनाव के लिए तैयार

कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमे पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केरल के कई हिस्सों में सड़कों पर उतरकर पार्टी राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन किया। बता दें कि राहुल गांधी केरल में वायनाड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूरत की एक अदालत  द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए गए हैं।

Congress: केरल में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन ने घोषणा करते हुए कहा कि “पार्टी वायनाड में उपचुनाव के लिए तैयार है। यूथ कांग्रेस और केरल छात्र संघ के सदस्यों सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक मार्च निकाला। जब पुलिस ने मार्च को रोका और राजभवन की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेड्स लगा दिए, तो कांग्रेस के लोगों ने विरोध करते हुए इसे पीछे खींचने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।”

उन्होंने आगे कहा कि “पार्टी राजनीतिक और कानूनी रूप से फैसले का मुकाबला करेगी। सूरत की अदालत का फैसला अंतिम नहीं है। कांग्रेस लोकतंत्र और कानून के शासन में विश्वास करती है। इस अयोग्यता से न तो कांग्रेस और न ही राहुल को चुप कराया जा सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुधाकरन ने कहा कि पार्टी उपचुनाव से डरने वाली नहीं है।”

Congress: उन्होंने आगे कहा कि “उन्हें किसी भी समय (वायनाड के लिए) उपचुनाव की घोषणा करने दें। हम लड़ने के लिए तैयार हैं। लोगों को तय करने दें कि देश पर किसे शासन करना चाहिए। यदि चुनाव की स्थिति बनती है, तो हमें विश्वास है कि लोग उसका उपयोग करेंगे।”

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि “राहुल को लोकसभा से अयोग्य ठहराना जल्दबाजी में लिया गया और राजनीति से प्रेरित फैसला था।”

Written By— vineet Attri..

ये भी पढ़ें…

Delhi: सांसदी छीनकर, डराकर मुझे बंद नहीं सकते, मैं हमेशा सवाल पूछता रहूंगा, मोदी-अडाणी का रिश्ता क्या है: राहुल गांधी
Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता ख़त्म होने का कांग्रेस पर क्या होगा असर?
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।